पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: सियासी दलों की कैसी चल रही चुनावी तैयारी, किसका पलड़ा है भारी ?
पंजाब में मतदान के दिन क़रीब आते ही सभी सियासी दल ख़ुद के जीत का दावा कर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
चंडीगढ़, 14 फरवरी 2022। पंजाब में मतदान के दिन क़रीब आते ही सभी सियासी दल ख़ुद के जीत का दावा कर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनावी सर्वे की बात की जाए तो पंजाब में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच दिलचस्प मुक़ाबला होने की उम्मीद है। पंजाब में चुनावी तैयारियों के बीच सियासी दलों के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस. भाजपा और शिअद ने कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में ईमानदार सरकार बनाएगी।

केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे- केजरीवाल
अमृतसर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान के केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए केंद्रे के साथ मिलकर काम करेंगे।आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबीर बादल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मेरा क़सूर सिर्फ़ इतना है कि मैं पंजाब के स्कूल अस्पताल, बिजली, पानी ठीक करना चाहता हूं, रोजगार देना चाहता हूं.'इसलिए विपक्षी दलों के नेता मुझे गालियां देते हैं।

कैप्टन ने किया सरकार बनाने का दावा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि पंजाब में उनकी पार्टी और गठबंधन के साथी सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने उस शख्स को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है जिसके घर से पैसे बरामद हुए हैं। जब पंजाब में हमारी सरकार बनेगी तो हर मामले की जाच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान 4 साल में 22 लाख नौकरियां दी हैं। पंजाब की आबादी कके हिसाब से डिमांड इससे और भी ज्यादा है, यही वजह है कि ज्यादा वक़्त लगा। किसी भी स्कीम को लागू करने में क़रीब महीने लगते हैं, 111 दिनों में कुछ भी नहीं होता है। पंजाब में आज जो भी काम हुआ है वह मैंने किया है। मैंने जो काम किया उसे चरणजीत सिंह चन्नी लागू कर रहे हैं।

किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा ?
पंजाब के चुनावी समर में कांग्रेस नेता भी आरोप प्रत्यारोप में पीछे नहीं हैं। होशियापुर में रैली को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने जनता से मुखातिब होते हुए सवाल किया कि, पीएम मोदी अपने हर भाषण में यह कहते थे कि वह सभी के खाते में 15 लाख जमा करेंगे क्या आपको रुपये मिले। दो करोड़ युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया था लेकिन किसी को भी रोज़गार नहीं मिला। भ्रष्टाचार, रोजगार और काला धन वापस लाने के बारे में पीएम मोदी अब क्यों कुछ नहीं बोलते हैं। नोटबंदी, जीएसटी से किसे फ़ायदा हुआ ? राहुल गांधी ने कहा की अपने उद्योगपति मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम नहीं कर सकते हैं। पंजाब में चुनावी सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 54 सीटें, कांग्रेस को 34, बसपा-अकाली गठबंधन को 26 और भाजपा को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। आपको बता दें कि बहुंमत साबित करने के लिए 117 सीटों में से 59 सीटों की ज़रूरत पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बयान से पंजाब में चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस को नफ़ा या नुकसान, जानिये ?












Click it and Unblock the Notifications