विपक्ष के लिए कोई चुनावी मुद्दा नहीं छोड रही पंजाब सरकार, अब शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए उठाया ये क़दम
पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन करीब आते ही कांग्रेस सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है। पंजाब की कांग्रेस सरकार हर उस मुद्दों को अमलीजामा पहनाने की कोशिश कर रही है जिसके ज़रिए विपक्ष उस पर हमलावर हो सकता था।
चंडीगढ़, 23 नवम्बर, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन करीब आते ही कांग्रेस सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है। पंजाब की कांग्रेस सरकार हर उस मुद्दों को अमलीजामा पहनाने की कोशिश कर रही है जिसके ज़रिए विपक्ष उस पर हमलावर हो सकता था। अब रिक्त पदों पर भर्ती की ओर कम बदाते हुए शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के कालेजों में खाली पड़े अध्यापकों की 1100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 26 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन दशकों के इतिहास में पहली बार यह भर्ती हो रही है। परगट सिंह ने कहा कि अपने 35 दिनों के कार्यकाल में स्कूल और कालेज शिक्षा और खेलों को उत्साहित करने के लिए बनाए रोड मैप को लागू करने की कोशिश की है।

'पंजाब का विकास करना है'
शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि पंजाब पर चढ़े कर्जे की गठरी दिन पर दिन भारी होती जा रही है। इसलिए हम सबको मिल कर कोशिश करना पड़ेगा ताकि हम सब पंजाब को विकास की तरफ़ ले जा सकें। इसके लिए हमारी नौजवान पीढ़ी का संजीदा और बुद्धिमान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार का हर एक नुमाइंदा अपनी तरफ़ पंजाब को फिर से विकास की ओर ले जाने के लिए दिन और रात एक करते हुए मेहनत कर रहा है। लंबे समय से बनी मुश्किलों को एक ही दिन में खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन आने वाले वक्त में सुधार की उम्मीद के साथ कोशिश की जा सकती है।

स्मार्ट स्कूल के नए ब्लाक का उद्घाटन
परगट सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नवांशहर में 66 लाख की लागत के साथ बने नए ब्लाक का उद्घाटन किया और 4.5 करोड़ रुपये की लागत के साथ बन रहे नए ब्लाक का जायजा भी लिया। उन्होंने स्कूल की तरफ से अपनी सामर्थ्य 1100 से 3000 तक बढ़ाने की तारीफ़ करते हुए काम की सराहना भी की। परगट सिंह ने कहा कि अध्यापकों और प्रशिक्षकों का विद्यार्थियों और बच्चों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस मौके स्कूल की तरफ से करवाए संक्षिप्त समागम में उन्होंने कहा कि वह स्कूली शिक्षा के स्तर को ओर बेहतर करने और बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए प्रयत्नशील हैं। प्रिसिपल सर्बजीत सिंह ने स्कूल में ओर ढांचागत सुधारों की रखी मांग पर भी विचार करने का भरोसा दिया।

ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी कालेज खोलने का सपना पूरा
सरकारी कालेज जाडला के उद्घाटनी समागम में विधायक अंगद सिंह ने कहा कि उनके दादा और कृषि मंत्री स्व. दिलबाग सिंह का सरकारी कालेज इस हलके के ग्रामीण क्षेत्र में खोलने का सपना पूरा हुआ। गांव जाडला की पंचायत का विशेष तौर पर कालेज के लिए जमीन देने पर उन्होंने धन्यवाद किया। कालेज में 12 कमरे, चार लैब, एडमिन ब्लाक, पुस्तकालय, कैंटीन और खेल मैदान शामिल है। विधायक अंगद सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा हलके के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान समय पर कर सकूं। इसके साथ ही मैं भरोसा दिलाता हूं की कोई भी इंसान मेरे पास अपनी समस्या लेकर आएगा तो मैं उसका निदान ज़रूर करूंगा।
ये भी पढ़ें: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बयानों के बाद पंजाब में बदल सकते हैं सियासी समीकरण, अटकलों का बाज़ार गर्म












Click it and Unblock the Notifications