Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बयानों के बाद पंजाब में बदल सकते हैं सियासी समीकरण, अटकलों का बाज़ार गर्म

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां लोक लुभावने वादे कर वोट बैंक कोसाधने की कोशिश में लगी हुई है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी किसान आंदोलन की वजह से चुनाव प्रचार करने में असमर्थ थी।

चंडीगढ़, 23 नवम्बर, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां लोक लुभावने वादे कर वोट बैंक कोसाधने की कोशिश में लगी हुई है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी किसान आंदोलन की वजह से चुनाव प्रचार करने में असमर्थ थी। सभी राज्यों में किसान आंदोलन की वजह से भाजपा का वोट खिसकते हुए नज़र आ रहा था। इसलिए पीएम मोदी ने कृषि कानून बिल वापस लेने का ऐलान किया है। पीएम मोदी के घोषणा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पीएम मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में सिख की छवी धुमिल करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन पीएम मोदी ने कृषि कानून वापस लेकर सबके हक में फ़ैसला लिया है।

पंजाब की बदल गई सियासी फ़िज़ा

पंजाब की बदल गई सियासी फ़िज़ा

सिखों की सुप्रीम संस्था श्री अकाल तख्त के जत्थेदार के इस बयान के बाद तमाम तरीके के मायने निकाले जाने लगे हैं। पंजाब के सियासी गलियारों में यह भी चर्चा तेज़ हो गई थी कि पंजाब में एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी साथ आ सकते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इन अटकलों से पर्दा उठाते हुए यह साफ़ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। उनका कहना है कि शिरोमणि अकाली दल की बजाए भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चुनाव लड़ना ज्यादा पसंद करेगी।

चुनाव प्रचार में उतरेंगे भाजपा के दिग्गज

चुनाव प्रचार में उतरेंगे भाजपा के दिग्गज

पीएम मोदी की तरफ से किए गए ऐलान ने पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि कृषि कनूना वापस लेने की वजह से अब पंजाब में अपनी छवि में बदलाव कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि गठबंधन के तहत पिछली बार शिरोमणि अकाली दल 84 फीसदी सीटों पर लड़ रही थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के समर्थक के तौर पर चुनाव लड़ी। क्योंकि यह लग रहा था कि गठबंधन के समीकरण से पंजाब का फ़ायदा होगा। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी को दोबारा उस गठबंधन में जाने की कोई उम्मीद नजर नहीं रही है। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा के बाद बड़े नेताओं की गतिविधियां आसान हो जाएंगी।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal का दावा, Congress के 25 MLA, 3 MP संपर्क में | वनइंडिया हिंदी
    कैप्टन ने की पीएम मोदी की तारीफ़

    कैप्टन ने की पीएम मोदी की तारीफ़

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का घूमना मुश्किल नहीं था। लेकिन पार्टी के बड़े और जाने-माने नेताओं को चुनाव प्रचार के दौरान नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद भाजपा अच्छे से चुनाव प्रचार-प्रसर कर पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्याकर्ता जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और उनपर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद भाजपा बड़े कार्यक्रमों करने की ओर काम कर रही है। पंजाब में शहरी इलाकों में कैप्टन साहब की पहुंच है और उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन में करने की ख्वाहिश जाहिर की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी की तारीफ़ की है। उन्होंने पीएम मोदी के फैसले का भी स्वागत किया है।


    ये भी पढ़ें: पंजाब: विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र दिल्ली दौरे पर CM चन्नी, समझिए पूरा सियासी गणित

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+