टमाटर के बाद अब अमरूद भी 2 रुपए किलो के भाव, घाटा झेल रहे किसान खफा, भरी ट्रॉली उड़ेली
लुधियाना। हाल ही में कर्नाटक में टमाटर 2 रुपए किलो बिकने की खबर आई थी। टमाटर उगाने वाले किसानों ने भारी घाटा होने पर टमाटर से भरे ट्रक सड़क पर उड़ेल दिए थे। इसी तरह की एक खबर अब पंजाब के लुधियाना से आई है। यहां लहरागागा के निकट गांव गुलाड़ एवं गांव खंडेबाद में अमरूदों के बाग हैं। जहां किसान बड़े पैमाने पर अमरूद की पैदावार करते हैं..लेकिन इन दिनों मंडी में थोक में अमरूद के दाम 2 रुपये तक गिर जाने के कारण उन्हें घाटा हो रहा है। ऐसे में अब उन्हें अपने फल की फसल फेंकनी पड़ रही है।

टमाटर के बाद अमरूद की बर्बादी की खबर
बीरबल और लक्षमण सिंह नामक किसानों ने बताया कि, उन्होंने गांव खंडेबाद के भोला सिंह से चार एकड़ जमीन साढ़े तीन लाख रुपये में ठेके पर लेकर उसमें अमरूद का बाग लगाया था। मेहनत ने फल तो भरपूर दिया, लेकिन फल का सही मूल्य न मिलने से उन्हें जेब से लेबर खर्च उठाकर अमरूद तुड़वाकर व्यर्थ ही फेंकने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "मंडी में अमरूद का थोक भाव 2 रुपये किलो है। और, इस बार पौधों की देख-रेख, खाद, स्प्रे, निराई, गुड़ाई में एक लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ। हमने अमरूद की तुड़ाई के लिए 15 दिहाड़ीदार 300 रुपये पर भी रखे। इसके अलावा अमरूद की छंटाई के लिए अलग से दिहाड़ी देनी होती है। अगर हम कैंटर के जरिए करनाल, भिवानी, मालेरकोटला व संगरूर मंडी में फसल बेचने जाते हैं तो लगभग 3 हजार रुपये किराया लग जाता है। फिर मंडियों में 45 कैरेट पर 70 से 80 रुपये रेट मिलता है, अब हम दूर से अमरूद लेकर यहां आते हैं तो वो बचत नहीं होती।"

यह बोले बागवानी करने वाले किसान
किसानों ने कहा, "हमारा ताजा पका अमरूद कौड़ी के भाव बिक रहा है..फेंकना भी पड़ रहा है...जबकि अभी देश के बहुत से हिस्सों में लोग इस फल के लिए तरस रहे हैं। कई बड़े शहरों में लोग पूरे सीजन तक भी अमरूद के लिए तरसते हैं। अब यदि हमारा पूरा अमरूद उचित भाव में बिकता तो हम भी फायदे में होते और लोगों को भी अमरूद खाने को मिलते।"
उन्होंने कहा, "मगर हालत चिंताजनक हैं। क्योंकि, हमें मंदी के चलते 10 लाख रुपए तक का घाटा झेलना पड़ सकता है। उधर, ठेकेदारों ने मांग की है कि पंजाब सरकार दूसरी फसलों की तरह फलों का मंडीकरण यकीनी बनाए, ताकि ठेके पर जमीन लेकर बागवानी करने वाले किसान आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकें।"

सर्दियों में महंगा बिकेगा अमरूद: हरदीप सिंह
पंजाब के कई क्षेत्रों में अमरूदों की पैदावार पर डिप्टी डायरेक्टर बागवानी संगरूर डॉ. हरदीप सिंह कहते हैं कि, फल की बागवानी करने वाले किसानों ने इस बार अच्छी पैदावार की है। मगर, रेट अभी कम हैं। हरदीप सिंह ने कहा कि, मैं मानता हूं कि इस साल अमरूद की फसल बहुत ज्यादा है। दूसरा, गर्मियों में यह फसल एकदम पक जाती है...और बारिश का असर भी पड़ा है। इस मौसम के अमरूद में सर्दियों के सीजन के मुकाबले स्वाद कम होता है।
वहीं, सर्दियों की फसल धीरे से पकती है, जिसे कई दिनों तक घरों व स्टोर में रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि, अमरूद की कीमत सर्दी में ज्यादा होती है और उसकी क्वालिटी भी अच्छी होती है। इसलिए, अमरूदों के रेट में आने वाले सीजन में तेजी आने की संभावना है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications