'सिद्धू के भूलभुलैया में उलझी कांग्रेस', कहीं पंजाब चुनाव में भारी ना पड़ जाए अपने ही अध्यक्ष की बेपरवाही
पंजाब में दोबार सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की जनता से कई वादे कर चुके हैं। हालांकि अभी सभी घोषणाओं को अमलीजामा भी नहीं पहनाया जा सका है।
चंडीगढ़, 4 जनवरी 2022। पंजाब में दोबार सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की जनता से कई वादे कर चुके हैं। हालांकि अभी सभी घोषणाओं को अमलीजामा भी नहीं पहनाया जा सका है। वहीं अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनावी मोड में एक्टिव हो चुके हैं, और लगातार चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। ग़ौरतलब है कि अभी तक पंजाब कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार नहीं हुआ है और पार्टी में सिद्भू के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी भी शुरू हो चुकी है। पार्टी के नेता प्रदेश अध्यक्ष को नसीहतें भी देना शुरू कर चुके हैं। कहीं ऐसा ना हो कि चुनाव में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की लापरवाही पार्टी को भारी पड़ जाए।

सुखबीर बादल ने किया कटाक्ष
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पहले गरीबों को दिए जाने वाले लाभ को लॉलीपॉप बताया करते थे लेकिन अब ख़ुद वह अरविंद केजरीवाल के तरह चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अब मुफ़्त कार्ड खेलते हुए मतदाताओं को चुनावी रेवड़ी बांट रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू भी महिलाओं को महीने दो हज़ार रुपये देने का वादा किया है। सिद्धू की इस घोषणा पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया जाएगा यह बात सिद्धू जानते हैं, इसलिए वह इस सीएम के साथ मिलकर बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं।

केजरीवाल की तर्ज़ पर चुनावी वादे
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जब मुफ़्त घोषणाएं करते थे, तो सिद्धू कटाक्ष करते हुए कहते थे कि पंजाब में क़र्ज़ के बोझ तले पहले से ही है। अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ चुनावी लॉलीपॉप दे रहे हैं हक़ीक़त तो यह है कि आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आने ही नहीं वाली है। लेकिन अब खुद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू खुद ही केजरीवाल की तर्ज़ पर चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को दो हज़ार रुपये और आठ गैस के सिलेंडर देने की घोषणा की। ग़ौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल एक हज़ार रुपये प्रति महीना देने का एलान कर चुके हैं।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की चुनावी घोषणाएं
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की सरकार सत्ता मे आने पर 5वी पास बच्ची को 5 हज़ार, 10वीं पास बच्ची को 15 हज़ार और 12वीं पास बच्ची को 20 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन कॉलेज जाने वाली बच्चियों को स्कूटी देने का भी वादा किया है। विदेश में पढ़ने वाली बच्ची को टैब देने की घोषणाकी है। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने घोषणा की है कि लड़कियों के नाम मिलकायत ज़मीन मुफ्त में रजिस्टर्ड की जाएंगी। इसके साथ घरेलु काम के लिए बिना ब्याज के दो लाख रुपये का महिलाओं को ऋण दिया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कमांडो बटालियन बनाई जाएगी। पांच एकड़ से नीचे के ज़मीन वाले किसान और मज़दूर को रोज़ाना 400 रुपए दिए जाएंगे।

कांग्रेस नेताओं ने दी सिद्धू को नसीहत
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का पार्टी में दबदबा इतना है कि वह जो भी बात कहते हैं सभी उन बातों पर सहमती दर्ज करते हैं। यही वजह है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को यह बयान देना पड़ा की जहां सिद्धू जाएंगे वहां मैं जाएंगे। वहीं सिद्धू के रवैय्ये की वजह से पंजाब कांग्रेस में असंतोष पनप रहा है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सिद्धू की बयानबाज़ी पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि सिद्धू हर बात में मैं कहना छोड़ दें और किसी भी कार्य का क्रेडिट ख़ुद नहीं लें बल्कि पूरी पार्टी को दें। ग़ौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि सिद्धू पर किसी कांग्रेसी नेता ने हमला बोला है। कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने भी इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू को महत्वकांक्षाएं त्यागने की सलाह देते हुए कांग्रेसी कल्चर सीखने की नसीहत दी थी। आशु ने कहा था पंजाब में कांग्रेस मॉडल चलेगा सिद्धू मॉडल नहीं चलेगा । इन सबसे पहले राणा गुरजीत सिंह भी सिद्धू पर सवाल खड़े कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव: CM चन्नी की बढ़ रही मुश्किलें, अब इस मुद्दे पर विपक्ष ने घेरा, लगाए गंभीर आरोप
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications