पंजाब विधानसभा चुनाव: CM चन्नी की बढ़ रही मुश्किलें, अब इस मुद्दे पर विपक्ष ने घेरा, लगाए गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है तो वहीं विपक्षी दल भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

चंडीगढ़, 4 जनवरी 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन क़रीब आते ही नेताओं का आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। पंजाब कांग्रेस विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है। तो वहीं विपक्षी दल भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सीएम चन्नी पर झूठे विज्ञापन देकर सार्वजनिक धन के धोखाधड़ी और ग़लत इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर शिरोमणि अकाली दल की सरकार सत्ता में आती है तो चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करना अपराध है। सीएम ने 36 हज़ार संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का विज्ञापन देकर अपराध किया है।

शिअद अध्यक्ष ने लगाए आरोप

शिअद अध्यक्ष ने लगाए आरोप

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संविदा कर्मचारियों को पक्का करने का दावा कर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। पंजाब के राज्यपाल कर्मचारियों के नियमितीकरण की सिफारिश करने वाली फाइल लेकर बैठे हैं, हक़ीकत में संविदा कर्मचारियों की सीएम के दफ़्तर में है। सीएम इस तरह की घटिया चाल से कर्मचारियों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम के दफ़्तर में फाइल होने और 31 दिसंबर से स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे सीएम चन्नी का राज्यपाल ने पर्दाफाश कर दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए उन्हें सीएम पद पर बने रहने का कोई हक़ नहीं है।

संविदा कर्मचारियों को पक्का करने का वादा

संविदा कर्मचारियों को पक्का करने का वादा

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वादा किया कि शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो सभी संविदा कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के आखरी वक्त में शिअद सरकार ने इस बाबत एक विधेयक लाई थी जिसे रोकने के कांग्रेस ने याचिका दायर की। कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कहा कि वह इस विधेयक को वापस लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं कर्मचारियों को पक्का करने के लिए एक और विधेयक लाया गया। यही वजह है कि राज्यपाल ने स्पष्टीकरण मांगते हुए यह पूछा कि इस मामले में एक और विधेयक क्यों लाया गया जबकि पूराना विधेयक हाइकोर्ट में पेंडिंग है।

भाजपा नेत्री ने भी किया कटाक्ष

भाजपा नेत्री ने भी किया कटाक्ष

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने सीएम चन्नी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह साबित कर दिया है कि राजनेताओं की बात पर यकीन करने वाले लोग ग़लत हैं । लक्ष्मी कांता चावला ने सीएम चन्नी से सवाल करते हुए कहा कि 36 हज़ार कर्मचारी कब पक्के होंगे यह हमलोग नहीं जानते हैं ? भारतीय जनता पार्टी की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि पंजाब में 1 लाख लोग हैं जो कॉन्टैक्ट पर काम कर रहे हैं। ऑउटसोर्सिंग के ज़रिए उनका हक़ भी मारा जा रहा है, पंजाब की सरकारें 1 लाख परिवारों को भूखा मारने का काम कर रही हैं। पहले शिरोमणि अकाली दल की सरकार भूखा मार रही थी और अब पंजाब की कांग्रेस सरकार भूखा मार रही हैं।


ये भी पढ़ें: पंजाब में 5 जनवरी को चलेगा मोदी मैजिक, प्रदेश की तस्वीर बदलने की रणनीति तैयार, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+