पंजाब में बोले दिल्ली के CM केजरीवाल, हम एक वक़्त की रोटी कम खा लेंगे, लेकिन...

Punjab News: लोकसभा चुनाव के लिए छह चरणों का चुनाव हो समाप्त है। एक जून को सातवें और अंतिम चरण का चुनाव होने वाला है। पंजाब में लोकसभा के आखरी चरण में चुनाव होंगे, इसे लेकर चुनावी सोर जारी है। इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने पहुँच गए हैं। रविवार को उन्होंने मं बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सभी केंद्र में हमारे हाथ मज़बूत कीजिए। अगर आपने पंजाब की 13 की 13 लोकसभा सीट आप को दे दीं तो दिल्ली में हमारी ताक़त बढ़ेगी। अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब के कई ऐसे मामले हैं, जिनके लिए हमें केंद्र सरकार से लड़ना पड़ेगा। उन्होंने जनता से कहा कि आप हमारे हाथ मजबूत कीजिए।

punjab news jpg

दिल्ली के सीएम केजरीवाल आगे कहा कि मैं आप सबसे इस देश को बचाने की अपील करने आया हूं। हम एक वक़्त की रोटी कम खा लेंगे, लेकिन तानाशाही सहन नहीं करेंगे। हमारा देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। राज्यपाल विधानसभा के द्वारा पारित बिलों को रोककर जनतंत्र के ऊपर हमला कर रहे हैं और यह लोग जनता को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके विरुद्ध अब आपको आवाज़ उठानी ही पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम पंजाब के हक़ के लिए लड़ जाएंगे और तभी आपके सारे मसलों का समाधान किया जायेगा।

यह भी Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कपिल सिब्बल के हवाले एक्स पर लिखी यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+