Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कपिल सिब्बल के हवाले एक्स पर लिखी यह बात
Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव का छठवा चरण खत्म हो चुका है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाने साधा है। रविवार को उन्होंने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा है कि कल बिहार में पीएम मोदी जी ने कहा कि कुछ दिनों में तेजस्वी यादव जेल जाएंगे." इस से साफ जाहिर है कि कौन जेल जाएगा? कितने दिन जेल में रहेगा, ये मोदी जी तय करते हैं।
आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा है कि ये बात जब मैंने कुछ दिन पहले कही थी तो मुझसे पूछा गया कि ये मैं कैसे कह रहा हूं। कल मोदी जी ने पूरे देश के सामने कबूल किया। कल बिहार में मोदी जी ने कहा कि कुछ दिनों में तेजस्वी यादव जेल जायेंगे। इस से साफ़ ज़ाहिर है कि कौन जेल जाएगा, कितने दिन जेल में रहेगा, ये मोदी जी तय करते हैं।

ज्ञात हो कि 22 मई 2024 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलने वाले को विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे डाल दिया। अब वह तेजस्वी यादव और पिनराई विजयन को भी जेल में भेज सकते हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान आने से थोड़ी देर पहले पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार की जनता को एक और गारंटी देने वाले हैं। वह यह है कि चुनाव प्रचार समाप्त होते ही वह तेजस्वी के जेल जाने का रास्ता साफ कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications