कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने बढ़ाई कैप्टन की मुश्किलें, रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

पंजाब चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

चंडीगढ़, सितम्बर 6, 2021: पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और PRTC के कच्चे कर्मियों ने भी अपनी सेवाएं रेगुलर करने की मांग को लेकर हड़ताल करने का फैसला किया है। पंजाब रोडवेज, पनबस व पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (PRTC) के कांट्रैक्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से पंजाब में सोमवार से करीब दो हजार सरकारी बसें नहीं चल रही हैं। इसका असर रविवार शाम से ही दिखना शुरू हो गया था। लंबे रूट की बसों को नहीं चलाया गया। कुछ के रूट सीमित कर दिए गए। इस हड़ताल से दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के रूट प्रभावित होंगे। हालांकि, नियमित नौकरी वाले ड्राइवर कुछ रूट चालू रखेंगे। वहीं, प्राइवेट बस सेवा पर इसका कोई असर नहीं होगा।

punjab

सरकार को चेतावनी
कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर मुलाजिमों की मांगों को लेकर सकराकार की टाल मटोल नीति जारी रखी तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। रोजगार पक्का करवाने के लिए हमारे साथी हर वक़्त संघर्ष में अहम रोल अदा करने के लिए तैयार हैं। वर्कर यूनियन का कहना है कि पंजाब सरकार ट्रांसपोर्ट के कच्चे मुलाजिमों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पक्का करने के लिए सरकार ने कई बार भरोसा दिलाया लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने भी कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का आश्वसान दिया था और पहली कैबिनेट बैठक में इसको पास करके लागू करने के लिए कहा था। जिस वजह से यूनियन ने आंदोलन को टाल दिया लेकिन इसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया।

7 सितंबर को CM आवास के पास प्रदर्शन
कॉन्ट्रैक्ट मुलाज़िम नेता बलजीत सिंह गिल ने कहा कि 7 सितंबर को मुख्यमंत्री के आवास के पास प्रदर्शन करेंगे और सेशन के पहले दिन ही विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। अगर इसके बाद भी हम लोगों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो पूरे पंजाब के कॉन्ट्रैक्ट मुलाज़िम सकार के मंत्रियों का घेराव करेंगे। इन सारी अव्यवस्था की पंजाब सरकार ख़ुद ज़िम्मेदार होगी। बलजीत सिंह गिल ने कहा कि पंजाब रोडवेज़, पनबस कॉन्टैक्ट वर्कर्स यूनियन से पंजाब सरकार की परिवहन मंत्री ने खुद वादा किया था कि उनकी तमाम मांगों को पूरा किया जाएगा।

रेगुलर कर्मचारियों की कमी
बलजीत सिंह गिल ने कहा कि यूनियन की मांग है कि कॉन्ट्रैक्ट मुलाज़िमों को तुरंत पक्का किया जाए। छोटे केसों में बर्खास्त किए गए मुलाजिमों को बहाल करने के साथ सरकारी बेड़े में दस हज़ार नई बसों को शामिल किया जाए। पिछले कई महीनों से कॉन्टैक्ट मुलाजिम लगातार गेट रैलियां कर रहे हैं और कई बार राज्य के बस स्टैंडों को भी बंद किया जा चुका है। मुलाजिमों के आंदोलन की वजह से यात्रियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के चलते यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। इसलिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । आपको बता दें कि राज्य में पनबस के पास 1090 बसें हैं, जिन्हें कांट्रैक्ट कर्मी ही चलाते हैं। पंजाब रोडवेज के पास 447 बसों के लिए नियमित नौकरी वाले ड्राइवर नहीं हैं। पीआरटीसी में 1100 बसें शामिल हैं। यहां भी रेगुलर कर्मचारियों की कमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+