पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने एडवाइजरी कमेटी के कानूनी आधार पर CM से किया ये सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से इस कमेटी के पीछे छिपे उद्देश्य पर स्पष्टीकरण देने को कहा है या फिर आप बगैर किसी कानूनी या संवैधानिक आधार के शासन को एक एडहॉक कमेटी को आउटसोर्स करना चाहते हो।

चंडीगढ़, 8 जुलाई 2022: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार द्वारा एक चेयरमैन के नेतृत्व में एडवाइजरी कमेटी बनाने के प्रस्ताव के कानूनी आधार पर सवाल खड़ा किया है, जो वास्तव में राज्य का मुख्यमंत्री बन जाएगा। यहां जारी एक बयान में, वड़िंग ने कहा कि यह बगैर किसी जिम्मेदारी के एक अति संवैधानिक अथॉरिटी बनाने के समान है, जो एक चुनी हुई सरकार और उसकी कैबिनेट के कानूनी अधिकार को छोटा करेगी।

वड़िंग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से इस कमेटी के पीछे छिपे उद्देश्य पर स्पष्टीकरण देने को कहा है या फिर आप बगैर किसी कानूनी या संवैधानिक आधार के शासन को एक एडहॉक कमेटी को आउटसोर्स करना चाहते हो। उन्होंने कहा कि बीते वक्त में भी सरकारों द्वारा एडवाइजरी कमेटियों का गठन किया जाता रहा है, लेकिन उन्हें तय और सीमित समय व उद्देश्य के लिए बनाया जाता था और वे सरकार द्वारा प्रस्तावित कमेटी की तरह इतना व्यापक नियंत्रण व अथॉरिटी नहीं रखती थी।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने सवाल किया कि यदि एडहॉक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाना है, तो कैबिनेट किस लिए है या फिर आप शासन को आउटसोर्स करना चाहती है? इस बात को लेकर गंभीर आशंकाएं हैं कि लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को प्रस्तावित एडवाइजरी कमेटी के अधीन कर दिया जाएगा, जिसे एक संवैधानिक लोकतंत्र में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें: पंजाब :मोगा बेअदबी मामले में सजा सुनाए जाने पर गरमाई सियासत, क्रेडिट लेने की मची होड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+