पंजाब :मोगा बेअदबी मामले में सजा सुनाए जाने पर गरमाई सियासत, क्रेडिट लेने की मची होड़

कांग्रोस का कहना है कि आम आदमी पार्टी का केस की जांच, प्रॉसीक्यूशन और ट्रायल की पूरी प्रक्रिया में कोई रोल नहीं है, क्योंकि सब कुछ पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ही पूरा हो गया था।

चंडीगढ़, 7 जुलाई 2022। मोगा बेअदबी मामले में सजा सुनाए जाने के फ़ैसले का कांग्रेस ने स्वागत करते हुए क्रेडिट लेने को लेकर आम आदमी पार्टी की हंसी उड़ाई। पंजाब कांग्रेस ने मोगा बेअदबी मामले में स्थानीय अदालत द्वारा तीन आरोपियों को सजा सुनाए जाने और उन्हें 3 साल के लिए जेल भेजे जाने का स्वागत किया है। कांग्रेस ने गुनाहगारों को सजा मिलने पर क्रेडिट लेने वाली आम आदमी पार्टी पर भी चुटकी ली है। कांग्रोस का कहना है कि आम आदमी पार्टी का केस की जांच, प्रॉसीक्यूशन और ट्रायल की पूरी प्रक्रिया में कोई रोल नहीं है, क्योंकि सब कुछ पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ही पूरा हो गया था।

'अकाली-भाजपा शासनकाल के दौरान हुई थी बेअदबी'

'अकाली-भाजपा शासनकाल के दौरान हुई थी बेअदबी'

अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि 4 नवंबर, 2015 को अकाली-भाजपा शासनकाल के दौरान मोगा के गांव मलक में एक बेअदबी की घटना सामने आई थी। इस संबंध में नवंबर 2015 में एफ.आई.आर दर्ज की गई थी, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। आरोपियों को कांगेस पार्टी ने ही राज्य में सरकार बनाने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों को 2018 में गिरफ्तार किया गया और कांग्रेस के शासनकाल के दौरान 27 दिसंबर, 2018 को अदालत में चालान पेश किया गया।

'कांग्रेस की वजह से ही आज गुनहगारों को सज़ा मिली'

'कांग्रेस की वजह से ही आज गुनहगारों को सज़ा मिली'

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के प्रयासों के चलते ही मजबूती के साथ केस तैयार करने, अदालत में पेश करने और लड़ने के कारण आज गुनाहगारों को सजा मिली है। उन्होंने कहा कि आप सांसद राघव चड्ढा दावा कर रहे हैं कि आप सरकार ने सफलतापूर्वक बेअदबी के लिए जिम्मेदारों को जेल भेजा जाना सुनिश्चित किया। इस दावे का जिक्र जाहिर करते हुए रंधावा ने उनसे पूछा कि इसमें आप सरकार का क्या योगदान है, क्योंकि जो कुछ भी हुआ वह पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान ही हुआ।

आम आदमी पार्टी पर रंधावा ने साधा निशाना

आम आदमी पार्टी पर रंधावा ने साधा निशाना

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बरगाड़ी बेअदबी मामले में बादलों को क्लीन चिट देने के बाद, अब कांग्रेस द्वारा गुनाहगारों को सजा दिलाए जाने के लिए की गई कोशिशों पर आम आदमी पार्टी क्रेडिट लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आप सरकार से कहा कि आप बरगाड़ी बेअदबी के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए अपने फर्ज को निभाने में नाकामयाब रहे और अब उन कामों के लिए क्रेडिट लेने का प्रयास कर रहे हो, जो आपने नहीं किए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में लुधियाना बना पहला ऐसा जिला, जहां खुला दिव्यांग कौशल विकास केंद्र, दावा- मिलेंगे रोजगार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+