AAP को घेरने की तैयारी में पंजाब कांग्रेस, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तैयार कर रहे रणनीति

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार जनता से किए वादों को पूरा करने की कोशिश में हैं।

चंडीगढ़, 2 मई 2022। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार जनता से किए वादों को पूरा करने की कोशिश में हैं। लेकिन इसके बावजूद विपक्ष के निशाने पर प्रदेश सरकार है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लगातार मान सरकार पर हमलावर हैं। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार का जवाबदेह बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा है।

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने आज चंडीगढ़ में पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस बैठक में पंजाब भर से जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रमुख संगठनों के नुमाइंदों ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जवाबदेह बनाने और चुनाव से पहले लोगों के साथ किए गए वादों से उसे भागने की इजाजत ना देने में कांगेस पार्टी की एक अहम भूमिका है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू और महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने सिलसिलेवार बैठकें की। पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों, महिला कांग्रेस की नेताओं गुरशरण कौर रंधावा, संगीता धीर और सेवा दल के नेताओं निर्मल कैड़ा और प्रिंस रसरनिया सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पंजाब कांग्रेस भवन में क्रमवार बैठकें हुईं।

मुख्य विपक्षी दल के तौर पर कांग्रेस की अहम भूमिका- वड़िंग

मुख्य विपक्षी दल के तौर पर कांग्रेस की अहम भूमिका- वड़िंग

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस पार्टी की और भी अहम भूमिका है, क्योंकि आप सरकार अभी से असफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद से पहले ही लोगों का इस सरकार से मोहभंग होना शुरू हो गया है। उनकी ओर से सरकार को उसके वायदों की याद दिलाने हेतु राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऐलान भी किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार अपनी वचनबद्धताओं से ना भागे।

हर कार्यकर्ताओं के घर तक पहुंचेंगे वड़िंग

हर कार्यकर्ताओं के घर तक पहुंचेंगे वड़िंग

राजा वड़िंग ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच दिख रहे विश्वास और उत्साह से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राज्य भर में जनसंपर्क कार्यक्रम का ऐलान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर से अपनी बात को दोहराया कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उन तक पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वह वार्ड/पंचायत, ब्लाक और जिला स्तर पर उनके घर तक पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब: ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाहों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+