पंजाब: ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाहों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ईद के दिन पंजाब में माहौल तनावपूर्ण नहीं हो इसलिए राज्य सरकार ने मस्जिदों औख ईदगाहों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का आदेश दिया है।

चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2022। ईद के दिन पंजाब में माहौल तनावपूर्ण नहीं हो इसलिए राज्य सरकार ने मस्जिदों औख ईदगाहों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का आदेश दिया है। ईद उल फितर की नमाज के दौरान प्रदेश की सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्य कराने के लिए पंजाब सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी के ने इस बाबात मोहम्मद फिरोज उद्दीन को इस बाबत आदेश दिया था। आपको बता दें कि मोहम्मद फिरोज उद्दीन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा गुर्जर विभाग पंजाब चेयरमैन हैं। उन्होंने पंजाब के मुख सचिव को पत्र लिखकर ईद उल फितर नमाज़ के दौरान प्रदेश की सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कराने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा था।

alpsankhayak morcha

पंजाब सरकार ने लिया पत्र पर संज्ञान

फिरोज़ उद्दीन ने कहा कि रमज़ान के रोज़े के बाद सभी मुसलमान ईद मनाने के लिए घर से निकलते हैं। पूरे एख महीने का रोज़ा रखने के बाद सभी लोगों को ईद का बेसब्री से इतज़ार रहता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के सभी लोग नमाज़ पढ़ने के लिए निकलते हैं। इसलिए प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर की नमाज इंशा अल्लाह 2 या 3 मई 2022 को मस्जिद और ईदगाहों में अदा की जाएगी । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के पत्र पर पंजाब सरकार के गृह विभाग ने संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरक्षा को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है । फिरोज उद्दीन ने बताया पुलिस महानिदेशक ने इस बाबतकार्रवाई करने का निर्देश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के लिए पंजाब सरकार को धन्यवाद भी दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पटियाला में शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, यह बड़ा नेता हुआ निष्कासित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+