पंजाब: कांग्रेस की कार्यप्रणाली में झांकने की बजाय अपनी नई पार्टी पर ध्यान दें जाखड़- कांग्रेस

सुनील जाखड़ को कांग्रेस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उनके पास अन्य पार्टियों की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जाखड़ जिन सिद्धांतों का दावा करते हैं, उसके तहत उन्हें यह

चंडीगढ़, 26 अगस्त 2022। भाजपा नेता सुनील जाखड़ द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर की गई टिप्पणियों पर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सुनील जाखड़ की बयानबाज़ी की निंदा की है। आपको बता दें कि सुनील जाखड़ के ने कहा था कि कांग्रेस में किसी ने भी चन्नी को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं किया था और अब किसी ने भी वड़िंग को बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वीकार नहीं किया है। इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने सुनील जाखड़ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर जाखड ने काफी वक्त पहले कांग्रेस को धोखा दिया था और अब वह भाजपा में हैं।सुनील जाखड़ को कांग्रेस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उनके पास अन्य पार्टियों की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

punjab congress

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जाखड़ जिन सिद्धांतों का दावा करते हैं, उसके तहत उन्हें यह समझना चाहिए कि कांग्रेस में क्या हो रहा है, उससे उनका कोई लेना देना नहीं। या फिर उन्हें भाजपा में पूरी तरह से नजरअंदाज और साइडलाइन कर दिया गया है, जिसके चलते उन्हें कांग्रेसके अपने पुराने दिन याद आ रहे हैं, जहां उन्हें सम्मान व समर्थन सहित सब कुछ मिला, जो उन्हें भाजपा में नहीं मिल पा रहा। कांग्रेसी नेताओं ने दोहराया कि पार्टी के हर नेता और वर्कर ने चन्नी को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार किया था और उन्हें सम्मान दिया था। हां, आप ही एक ऐसे व्यक्ति थे, जिसने उन्हें बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं किया था, क्योंकि विधानसभा और संसदीय चुनाव हारने के बावजूद आपकी मुख्यमंत्री बनने की चाहत पूरी नहीं हो सकी थी और इससे आपके जख्मों पर नमक छिड़क रहा था।

जबकि बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के नेतृत्व पर कांग्रेसी नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्हें (वड़िंग) को पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वीकार किया गया है। बल्कि उनमें पार्टी का मजबूत भविष्य भी नजर आता है। उन्होंने कहा कि आपके विपरीत वड़िंग को सब कुछ प्लेट में सजा-सजाया नहीं मिला। उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता से राज्य में सबसे बड़ा पद हासिल किया और हम उनके जैसे नेता द्वारा पार्टी का नेतृत्व करने पर सम्मान महसूस करते हैं। कांग्रेसी नेताओं ने जाखड़ को सुझाव दिया कि बेहतर होगा कि आप कांग्रेस की कार्यप्रणाली में झांकने की बजाय अपनी नई पार्टी पर ध्यान दें, जिस कांग्रेस को आपने बेशर्मी के साथ धोखा दिया।

कांग्रेस नेताओं ने जाखड़ से कहा कि यदि आप कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त नहीं कर सकते, तो कम से कम उसका तिरस्कार भी ना करें, जिसने आपको और आपके परिवार की तीन पीढ़ियों को इतना कुछ दिया। इस बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में सुखजिंदर सिंह रंधावा, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, सुख सरकारिया, अरुणा चौधरी, राज कुमार चब्बेवाल, परगट सिंह, कैप्टन संदीप संधू, अंगद सिंह सैनी, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, कुलजीत नागरा, हरदेव लाडी इत्यादि शामिल है।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने 25,237 करोड़ रुपए की कार्य योजना को मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+