पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की नैया कैसे होगी पार, जानिये किस तरह बनाई जा रही रणनीति ?
विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस की नैय्या पार लगाने के लिए प्रशांत किशोर रणनीति तैयार कर सकते हैं।
चंडीगढ़, 5 नवम्बर, 2021। विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस की नैय्या पार लगाने के लिए प्रशांत किशोर रणनीति तैयार कर सकते हैं। पंजाब के सीएम चन्नी के बाद अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस बात के संकेत दिए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि प्रशांत किशोर की विधानसभा चुनाव में सेवाएं लेने का फैसला पार्टी आलाकमान करेगी। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंयस के दौरान कहा कि अगर मुख्यवमंत्री प्रशांत किशोर की सेवाएं लेना चाहते हैं तो आलाकमान इस बारे में फैसला करेगा।

CM चन्नी ने दिए संकेत
पंजाब के मुखयमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 3 नवंबर को संकेत दिए थे कि वह प्रशांत किशोर से पंजाब कांग्रेस के लिए चुनाव रणनीति तय करने के लिए सेवाएं ले सकते हैं। एक वीडियो में चन्नीर को यह कहते हुए सुना गया था कि कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बताया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रशांत किशोर पंजाब के चुनाव रणनीतिकार होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैप्ट न अमरिंदर सिंह की अगुवाई में जब जीत हासिल की थी तब भी प्रशांत किशोर ने रणनीतिकार की भूमिका निभाई थी। वीडियो में सीएम चन्नीु ने मीटिंग में यह भी कहा था कि दो किलोवाट तक के किसानों के बिजली के बिल माफ करना मास्टीरस्ट्रो क साबित होगा।

'सर्वसम्मीति से लिए जा रहे हैं फ़ैसले'
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नीच ने विधायकों को अपने संबोधन में कहा था कि आप सभी के सुझावों के बाद ही तीन रुपये बिजली की दरों में कमी की गई है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने फ्री बिजली के बजाय बिजली के दरों में कटौती के बारे में सुझाव दिया था। अभी हम लोगों के पास डेढ़ महीने का वक्तक है और मैं आश्वेस्त करता हूं कि आप जो भी सुझाव देंगे, उस पर अमल किया जाएगा, फंड कोई मुद्दा नहीं होगा। सीएम चन्नी ने कहा कि मंत्री सर्वसम्मीति से फैसले लिए जा रहे हैं और भगवान की कृपा से चीजें लाइन पर आने लगेंगी। कार्यकर्ता भी बेहद उत्सामहित हैं। हम सब लोगों को मिलकर अपनी ऊर्जा को सही दिशा में इसतेमाल करना चाहिए जिससे हम सब आगामी विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

सिद्धू ने पार्टी को दिया अल्टीमेटम
प्रेस वार्ता में सिद्धू ने पार्टी के राज्यह अध्य्क्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया लेकिन पार्टी को एक और अल्टीमेटम दे दिया। उन्होंने कहा कि जब नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति की जाएगी तब ही वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि पंजाब कांग्रेस में जो भी घमासान मचा हुआ है इसके ज़िम्मेदार ख़ुद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हैं। क्योंकि सिद्धू लगातार अपनी ही पार्टी और सरकार पर सवालिया निशान लगाते रहते हैं। सिद्धू ने आज (शुक्रवार) को भी सीएम पर राज्या में ड्रग स्म गलिंग और 2015 के बेअदबी मामले में निशाना साधा। सियासी गलियारों में यह भी ख़बर है कि पंजाब के पहले दलित नेता के तौर पर सीएम पद संभालने के बाद चरणजीत सिंह चन्नीग को नवजोत सिंह सिद्धू पसंद नहीं करते हैं।

सिद्धू और चन्नी में मतभेद
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इसलिए इस्तीफ़ा दिया था, क्योंकि कथित तौर पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नीं ने पंजाब के आला अधिकारियों और एडवोकेट जनरल की नियुक्ति के वक्त सिद्धू से मशवरा नहीं किया था।
ये भी पढ़ें: पंजाब: विधानसभा चुनाव के दिन क़रीब आते ही SAD ने बदली चुनावी रणनीति, इस तरह की जा रही तैयारी
-
Baramati: सुनेत्रा और फडणवीस की गुजारिश के बावजूद कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, अब नाम वापसी के लिए रख दी शर्त -
ट्रिब्यूनल ने मोहताब शेख की उम्मीदवारी बहाल की -
Assam Election: पाकिस्तान से चला नैरेटिव? असम CM हिमंता बिस्वा ने गौरव गोगोई के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठाए सवाल -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान?












Click it and Unblock the Notifications