पंजाब: विधानसभा चुनाव के दिन क़रीब आते ही SAD ने बदली चुनावी रणनीति, इस तरह की जा रही तैयारी

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां अपनी रणनीतियों के तहत चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं

चंडीगढ़,5 नवम्बर, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां अपनी रणनीतियों के तहत चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं, वहीं शिरोमणि अकाली दल की बात की जाए तो शिअद के हर नेता अलग-अलग रणनीति बनाते हुए काम कर रहे हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जनसंपर्क कर वोट बैंक को साधने की कोशिश में हैं तो वहीं हरसिमरत कौर बादल मौजूदा सरकार की नाकामियां गिना कर शिरोमणि अकाली दल की सत्ता में वापसी करने की कोशिश में हैं। इसी कड़ी में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल लुधियाना में हैं। उन्होंने कॉफी विद सुखबीर कार्यक्रम के तहर एरिया के युवाओं से बात की। वहीं सुखबीर सिंह बादल विश्वकर्मा दिवस पर कई आयोजनों में भी शिरकत कर रहे हैं।

चुनावी मोड में सुखबीर बादल

चुनावी मोड में सुखबीर बादल

सुखबीर बादल लुधियाना के अलग अलग क्षेत्रों में चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह करीब एक माह से ही शहर में डटे हुए हैं। हर सप्ताह ही वह लुधियाना आ रहे हैं और शहर में अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम कर रहे हैं। लुधियाना शहर की छह विधान सभा सीटें हैं और इन पर अकाली दल की नजर है और वह इसके लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। 1984 में देश के अलग-अलग हिस्सों में मारे गए निर्दोष सिखों की हत्याएं कर दी गई थीं। उनकी याद में दुगरी के गुरु सिंह सभा नजदीक सीआरपीएफ कालोनी में कीर्तन करवाया जा रहा है। इस दौरान वह सभी लोग शामिल होंगे जिनके परिजनों की हत्याएं उस समय हुईं। समागम में सुखबीर सिंह बादल भी शामिल होंगे और श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

हरसिमरत बादल ने साधा निशाना

हरसिमरत बादल ने साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में विरोधी खूब चटखारे ले रहे हैं। इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस पर करारे तंज कसे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार नहीं 100 दिन की कॉमेडी चल रही है। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल कहते हैं कि खजाना खाली है। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी कह रहे कि भरा हुआ है और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू कह रहे कि ये झूठ बोल रहे। उन्होंने कहा कि पहले आपस में सलाह करके तय तो कर लो कि खजाना भरा है या खाली है।हरसिमरत ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सिर्फ शोशेबाजी कर रही है। कांग्रेस का एक टायर दिल्ली में तो दूसरा पंजाब में जा रहा है। ऐसे में यह गाड़ी कैसे चलेगी?। यह लोग अगले 5 साल भी यही कुछ करते रहेंगे।

'पंजाब का खजाना पंजाबियों का है'

'पंजाब का खजाना पंजाबियों का है'

अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की मौत हुई तो सीएम चरणजीत चन्नी वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां 50 लाख का मुआवजा दिया। यहां किसान आंदोलन में जिन महिलाओं की मौत हुई, वो घर की अकेली कमाने वाली थी। उन्हें कुछ नहीं दिया गया। हरसिमरत ने कहा कि पंजाब का खजाना पंजाबियों का है, गांधी परिवार का नहीं।हरसिमरत बादल ने कहा कि बहादुरगढ़ में मरी मानसा के महिलाओं के घर कोई नहीं गया। न अफसर और न कोई मंत्री। सीएम चरणजीत चन्नी ही वहां फोटो खिंचवाने चले जाते। कोई भी उन महिलाओं के घर का दुख-दर्द नहीं देख रहा। उनके परिवार को भटकना पड़ रहा है। जख्मियों का भी सही इलाज नहीं किया गया। वो खुद जाकर परिवार का हाल देखकर आई थी


ये भी पढ़ें: 'कैप्टन ने साढ़े चार साल बोला, सिद्धू ने साढ़े चार मिनट में खोल दी पोल', जानिए निर्मल सिंह ने क्यों कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+