पंजाब: विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र दिल्ली दौरे पर CM चन्नी, समझिए पूरा सियासी गणित
दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात कर पंजाब विधानसभा चुनाव की रूप रेखा तय की जाएगी। सीएम चन्नी के इस दौरे के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति के काट पर भी चर्चा की जाएगी।
चंडीगढ़, 23 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी रणनीति तैय करने में जुटी हुई हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस की चुनावी रणनीति दिल्ली से तय की जी रही है। इस बाबत सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात कर पंजाब विधानसभा चुनाव की रूप रेखा तय की जाएगी। सीएम चन्नी के इस दौरे के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति के काट पर भी चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि पंजाब चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता सीएम चन्नी की आम आदमी की इमेज को भी भुनाने की योजना तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान का मानना है कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद पर अब पूर्ण वीराम लग चुका है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी दोनों मिलकर राज्य के अहम मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

कैप्टन बने कांग्रेस के लिए चुनौती
कांग्रेस के लिए पंजाब चुनाव बेहद अहम है, पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक भी अपने-अपने हलकों में सही ढंग से काम कर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान सीएम चन्नी के साथ बैठक कर नवजोत सिंह के उठाए गए सभी मुद्दों पर राय शुमारी करेगी ताकि सिद्धू सरकार के कामकाज को लेकर फिर कोई बयानबाजी नहीं करें। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्ध को पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने बहुत ही मुश्किल से मनाते हुए सरकार के कामकाज से जोड़ा है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। कैप्टन कांग्रेस के खिलाफ बयानबाज़ी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। पंजाब कांग्रेस को यह भी डर है कि कहीं कैप्टन के साथ उनके विधायक न चले जाएं। इसलिए पार्टी हाईकमान कैप्टन के सभी दांव को फेल करने की रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है।

सीएम की आम आदमी वाली छवी
पंजाब में पहले आम आदमी पार्टी ही आम आदमी की पार्टी वाली इमेज बना रखी थी, लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री बनते ही आम आदमी पार्टी के मुद्दों को भुनाते हुए कांग्रेस की छवी आम आदमी की पार्टी वाली बना दी है। पंजाब में सीएम चन्नी इन दिनों घूम-घूमकर आम आदमी के बीच पहुंच रहे हैं। और उनके साथ चाय पीकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही हव निकाल रहे हैं। इसलिए कांग्रेस अब सीएम चन्नी की इमेज भुनाने की पूरी कोशिय़श कर रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने अभी तक संगठनात्मक ढांचा खड़ा नहीं कर पाई है। कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले प्रदेश और जिला कमेटियों के गठन की तैयारी कर रही है। चुनाव में सभी को प्रतिनिधित्व देने के मकसद से कांग्रेस जिला कमेटियों में एक प्रधान दो वर्किंग प्रधान का फार्मूला अपनाने पर राय शुमारी कर रही है।

जिला और प्रदेश कमेटियों का गठन
विधान सभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा लोगों को जिला और प्रदेश कमेटियों में एडजस्ट करना चाहती है ताकि चुनावी में फ़ायदा मिल सके। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कमेटियों का ऐलान नहीं करने से नाराज़गी है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में इस बात से भी नाराज़गी है कि इस बार पार्टी ने जिला प्रधानों के नाम विधायकों से लिए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक ने तो कमेटी के लिए अपने खास बंदो के नाम ही दिए होंगे। जिला कमेटियों की लिस्ट प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी हाईकमान को भेज दी है। अब संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी की मंजूरी के बाद पहले जिला कमेटियों और उसके बाद प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र AAP का मास्टर स्ट्रोक, महिला वोटर से किया ये वादा












Click it and Unblock the Notifications