Punjab: सरहिंद में चुनावी रैली करेंगे सीएम भगवंत मान, आप के पक्ष में लगाएंगे जोर
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज शुक्रवार को सरहिंद में चुनावी रैली के लिए चुनावी रैली करेंगे। इसी के साथ माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों को उतारने में भी शुरुआत कर दी है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री मान की चुनावी रैली की तैयारियों के लिए विधानसभा हलका फतेहगढ़ और बस्सी पठाना ब्लॉक में बैठकें हुईं हैं। लोकसभा चुनावों के लिए फतेहगढ़ साहिब में अभी तक माहौल ठंडा चल रहा है।

ज्ञात हो कि फतेहगढ़ साहिब से आप, कांग्रेस और शिअद ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। फतेहगढ़ साहिब में मान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए प्रचार करेंगे। पूर्व कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह जीपी फतेहगढ़ साहिब सीट के लिए आम आदमी पार्टी की पसंद हैं। भगवंत मान फतेहगढ़ साहिब में चुनावी रैली के बाद राजपुरा पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। राजपुरा पटियाला लोकसभा क्षेत्र के भीतर आता है। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को पटियाला से चुनावी दान में हैं।
गुरुवार को ही सीएम भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव के लिए आप के सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक की थी । यह बैठक मिशन 13-0 के लिए रणनीति बनाने के लिए आहूत की गई थी। आप की नजर पंजाब की सभी 13 सीटें पर है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि ईमानदारी हमारी ताकत है...इसलिए लोग हमें पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications