पंजाब: 'तानाशाही की भी एक सीमा होती है', सीएम केजरीवाल को इंसुलिन ना देने पर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कई दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। वे काफी लंबे समय से शुगर के मरीज हैं। इस बीच सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल काफी बढ़ गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उनका इंसुलिन भी बंद कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर चिंता जाहिर की है।
सीएम मान ने कहा कि तानाशाही की भी एक सीमा होती है। अब हिरासत में अरविंद केजरीवाल जी का इंसुलिन बंद कर दिया गया है। अरविंद जी 30 साल से शुगर के मरीज हैं। उन्हें प्रतिदिन 54 यूनिट इंसुलिन लेना पड़ता है। जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन नहीं लेने दे रहा है। अरविंद जी का शुगर लेवल बढ़ गया है और 300 तक पहुंच गया है। यह चिंता का विषय है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब में सबसे आखिरी चरण में मतदाना होगा।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। पंजाब की सभी 10 सीटों पर 01 जून को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- मिशन आप 13-0: पंजाब की जनता को आप के सभी उम्मीदवारों से मिलाया, सीएम मान ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications