Punjab: CM भगवंत मान ने चरणजीत सिंह चन्नी का किया पर्दाफाश, LIVE आकर IPL खिलाड़ी से पैसे मांगने के रखे सबूत
Bhagwant Mann Exposed Charanjit Singh Channi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होने लाइव आकर चरणजीत सिंह चन्नी का पर्दाफाश किया है। उन्होंने इसके सबूत भी रखे।

Bhagwant Mann Exposed Charanjit Singh Channi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूत के साथ चरणजीत सिंह चन्नी का पर्दाफाश किया है। आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसे बड़ा खुलासा करार दिया है।
सीएम भगवंत मान लाइव आकर आईपीएल खिलाड़ी जस इंदर सिंह से नौकरी के बदले पैसे मांगने के सबूत रखे। इस दौरान आईपीएल खिलाड़ी जस इंदर सिंह भी खुद मौजूद रहे। भगवंत मान ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को 31 मई तक अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन उन्होंने कटलगढ़ साहिब में जाकर झूठी कसम खा ली कि वो किसी से नहीं मिले।
Recommended Video

सीएम मान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को बड़े साहिबजादों और खिलाड़ी से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने नौकरी देने के बदले पैसे मांगे। मेरे पास इसका पुख्ता सबूत है। चरणजीत चन्नी को गुरुद्वारे में माफी मांगने के बजाय उन्होंने वहां झूठी कसम खा ली। उन्हें बड़े साहिबजादों से माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Punjab : पंजाब की मान सरकार का तीसरा कैबिनेट विस्तार, बलकार सिंह और गुरमीत सिंह बने मंत्री












Click it and Unblock the Notifications