Punjab : पंजाब की मान सरकार का तीसरा कैबिनेट विस्तार, बलकार सिंह और गुरमीत सिंह बने मंत्री
Punjab Ministers Oath: पंजाब की मान सरकार की तीसरा कैबिनेट विस्तार हुआ है। बुधवार को आप विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियान ने चंडीगढ़ में मंत्री पद की शपथ ली।

Punjab Minister Oath: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टीम में दो नए साथियों की जगह मिली है। 14 महीने के अंदर मान कैबिनेट का यह तीसरा कैबिनेट विस्तार है। सरकार में दो नए मंत्री गुरमीत सिंह खुडियान और बलकार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
बुधवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चंडीगढ स्थित पंजाब राज भवन में दोनों मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पंजाब सरकार के मंत्री और सीएम भगवंत मान के अलावा राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।
इंदरबीर सिंह निज्जर ने दिया इस्तीफा
बलकार सिंह करतारपुर से विधायक हैं, जबकि रमीत सिंह खुडियान लांबी सीट से विधायक हैं। इससे एक दिन पहले संसदीय कार्य मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
5 मंत्रियों के विभागों में बंटवारा
वहीं दो नए विधायकों के मंत्री बनने के बाद विभागों का भी बंटवारा नए सिरे से किया गया। बलकार सिंह को स्थानीय निकाय, संसदीय मामले तो गुरमीत सिंह खुडियान को कृषि, पशु और खाद्य विभाग आवंटित किया गया है।
इसके अलावा गुरमीत सिंह मीत हेयर को जल, खनन, विज्ञान, खेल, जल और जमीन संरक्षण। वहीं कुलदीप सिंह धालीवाल को एनआरआई मामले और प्रशासनिक सुधार विभाग सौंपे गए हैं। लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन, ग्रामीण विकास और पंचायत का दायित्व सौंपा है।
आपको बता दें कि मान सरकार का यह तीसरा कैबिनेट विस्तार है। इससे पहले जुलाई 2022 में पहला कैबिनेट विस्तार करते हुए मान सरकार में पांच विधायक शामिल हुए थे। वहीं इस साल जनवरी में फौजा सिंह सारारी के इस्तीफे के बाद डॉ. बलबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications