पंजाब कांग्रेस की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे CM और उनके मंत्री, इस तरह तैयार कर रहे रणनीति
पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पंजाब में कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्री कांग्रेस की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गए हैं।
चंडीगढ़, सितंबर 29, 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पंजाब में कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्री कांग्रेस की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग परिवहन विभाग मिलते ही एक्टिव मोड में आ गए हैं। पंजाब भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि बस स्टैंडों में लोगों द्वारा किये नाजायज कब्ज़े बसों को चलने में रुकावट हो रही है। नाजायज तौर पर कारोबारी गतिविधियों करके सरकारी खजाने को चूना भी लगाया जा रहा हैं।

परिवहन मंत्री की विभागीय बैठक
परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपनी पहली विभागीय बैठक में सभी कंडक्टरों और ड्राईवरों को निडर होकर अपने काम को करने के लिए कहा है। पंजाब राज्य के सभी डिपूओं के जनरल मैनेजरों और आर.टी.ए. की मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर विभाग की आय को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए, अब सभी बसें सरकारी नियमों के तहत ही चलेंगी। साथ ही उन्होने साफ़ कर दिया कि विभाग के साथ धोखा करने वाले किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जायेगा। परिवहन मंत्री ने सभी अधिकारियों को हिदायत है कि पिछले लंबे समय से जिन ट्रांसपोटरों की तरफ़ से बकाया टैक्सों की अदायगी नहीं की गई है, उनसे टैक्स वसूली को तेज़ किया जाये और टैक्स देने से आनाकानी करने वाले ट्रांसपोटरों के खि़लाफ़ कानूनी कार्रवाई की की जाए।

परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि परिवहन विभाग के कंडक्टर से लेकर उच्च अधिकारी तक अपनी ड्यूटी बिना किसी भय से करें। राज्य में बस सेवा स्थापित नियमों के मुताबिक ही चलाई जायेगी। वहीं उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि राज्य में चल रही सरकारी और प्राईवेट बसों की चेकिंग में भी तेजी लाई जाए। राज्य के बस अड्डों और बसों की साफ-सफाई पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि हर डीपो के जीएम की जिम्मेदारी है कि बसों और बस अड्डों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ ही उन्होंने ज़िला डिपूओं में पड़े कबाड़ को भी अगले पंद्रह दिनों में नीलाम करने के आदेश दिए हैं।

CM की ने दी जनता को सौगात
सीएम चन्नी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार 53 लाख लोगों का बिजली बकाया भरेगी यानी की सरकार की ओर से 53 लाख लोगों का बिजली बकाया माफ कर दिया गया है। सीएम के मुताबिक पंजाब में 2 किलोवाट के कंज्यूमर 53 लाख है। जिसके बाद फैसला किया गया है कि 2 केवी वॉट तक के कंज्यूमर का बकाया सरकार की ओर से भरा जाएगा। चुनावी राज्य में यह ऐलान वहां की जनता के लिए बड़ी सौगात है। बिजली बिल माफ करने की घोषणा के साथ सीएम चन्नी ने बताया कि बिजली की समस्या सबसे ज्यादा है। मैंने देखा है की बहुत लोग बिल ज्यादा आने के बाद जमा नहीं करवा पाए है, जिससे वह अंधेरे में रहने पर मजबूर है। ऐसे लोगों की परेशानी का समझते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

जोड़े जाएंगे काटे गए बिजली कनेक्शन
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिनका बिजली कनेक्शन बकाया बिल ना भरने के कारण काटा गया है, उनका बिना किसी फीस के दोबारा कनेक्शन किया जाएगा। जिस कनेक्शन फीस की बात हो रही है उस फीस के 1500 रुपए भी सरकार की ओर से दी जाएगी। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि हम इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन कर रहे हैं। वहीं पंचायत भी हमारी इस काम में मदद करेगी। हमारी कमेटी ऐसे लोगों का फार्म भरवाएगी जिनका बिजली बिल ज्यादा आया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे। अपने वादे के मुताबिक यह उनका पहला कदम है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: CM चन्नी की जारी है चुनावी पारी, कैप्टन कर रहे बाज़ी पलटने की तैयारी, जानिए क्या है पूरा मामला ?












Click it and Unblock the Notifications