पंजाब: क्या विपक्षी दलों के दबाव में है चन्नी सरकार, शिक्षा विभाग में निकाली दस हज़ार से ज़्यादा भर्तियां

सीएम चन्नी ने शिक्षा विभाग में खाली पड़े हज़ारों पदों भरती की मंज़ूरी दे दी है। एक आधिकारिक विज्ञापन के जरिए ये जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को शिक्षा विभाग में खाली पड़े हजारों पदों को भरने

चंडीगढ़,30 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय नज़र आ रही है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह लगातार अपने द्वारा किए गए फ़ैसलों को अमलीजामा पहनाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं। इस बाबत सीएम चन्नी ने शिक्षा विभाग में खाली पड़े हज़ारों पदों भरती की मंज़ूरी दे दी है। एक आधिकारिक विज्ञापन के जरिए ये जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को शिक्षा विभाग में खाली पड़े हजारों पदों को भरने की मंजूरी दी है।

सिसोदिया ने उठाए थे सवाल

सिसोदिया ने उठाए थे सवाल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हाल ही में पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया था। जिसके बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह और मनीष सिसोदिया में ट्वीटर पर जमकर वार पलटवार का सिल सिला चला था। विज्ञापन के मुताबिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 10 हजार 880 पदों पर आने वाले समय में भर्ती की जानी है। पंजाब सरकार के इस फ़ैसले से राज्य के युवाओं को थोड़ी सी राहत ज़रूर मिली है।

स्वास्थ विभाग में भी भर्ती

स्वास्थ विभाग में भी भर्ती

सीएम चन्नी ने इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में 3 हज़ार 400 पदों पर भर्ती के लिए भी मंजूरी दी है। सीएम चन्नी के इस फ़ैसले से स्वास्थ्य व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किया जा सकेगा। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने विभिन्न विभागों के साथ कई सारी बैठके कीं। इन बैठकों के बाद प्राथमिक विद्यालयों में दो हजार शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पदों को भरने के भी निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत भर्ती किए गए लगभग एक हज़ार प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों को सीएम चन्नी ने कबूल कर लिया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वित्त विभाग को वेतन का राज्य हिस्सा जारी करने का निर्देश दिया है।

विपक्ष को नहीं देना चाहते कोई मुद्दा

विपक्ष को नहीं देना चाहते कोई मुद्दा

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस फ़ैसले से पंजाब के ख़जाने पर करीब 3.20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में जल्द ही दो मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा भी की है। सीएम चन्नी ने कहा कि वो जल्द ही कपूरथला और होशियारपुर में मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री जिस तरह से रोज़गार के मुद्दों पर अमलीजामा पहना रहे हैं इससे यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले वक़्त में राज्य में कई सारी सरकारी नौकरियों के लिए अवसर पैदा होने वाले हैं। सीएम चन्नी विपक्ष के लिए कोई चुनावी मुद्दा नहीं छोड़ रहे हैं।


ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस को सत्ता से दूर कर सकती है नवजोत सिंह सिद्धू की ज़िद, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+