Chandigarh Mayor Election में भाजपा की जीत, कांटे की टक्कर में AAP की एक वोट से हार

चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव बीजेपी के पक्ष में गया। कांटे की टक्कर के बावजूद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीतने में सफल नहीं रहे और उन्हें एक वोट से पटखनी मिली।

Chandigarh Mayor Election

Chandigarh Mayor Election : स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी को अहम कामयाबी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनूप गुप्ता को जीत मिली है। भाजपा के अनूप गुप्ता होंगे चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार को कांटे की टक्कर में मात दी। अनूप को 15 जबकि आप उम्मीदवार को 145 वोट मिले।

SAD ने मतदान नहीं करने का फैसला लिया

भाजपा ने ट्वीट कर अनूप गुप्ता को बधाई दी है। चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल (SAD) मतदान से दूर रहे

दोनों दलों के 14 पार्षद

रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम के विधानसभा हॉल में भाजपा और आप के बीच प्रमुख पद के लिए आमना-सामना हुआ। बता दें कि चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के 14-14 पार्षद हैं।

पिछली बार भी भाजपा को जीत मिली थी

बता दें कि बीजेपी ने इस बार मेयर पद के लिए अनूप गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने जसवीर सिंह लाडी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। पिछली बार भी मेयर पद के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच काफी कहासुनी हुई थी, लेकिन बीजेपी की सरबजीत कौर एक वोट के अंतर से मेयर चुनी गई थीं।

Recommended Video

    MCD Mayor Election में चलेगा झाड़ू का 'जादू' या BJP मारेगी बाजी | वनइंडिया हिंदी *Politics

    एक वोट कैसे निर्णायक साबिक हुआ

    AAP की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा, "चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर भी इस चुनाव में वोट देने की हकदार हैं। अगर दोनों पार्टियों को बराबर वोट मिलते हैं तो किरण खेर का वोट बीजेपी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल का भी एक पार्षद है और एक वोट से फर्क पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : AAP और CM भगवंत मान पर क्या बोल गए राहुल गांधी ? रिमोट कंट्रोल न बनने की नसीहत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+