Bharat Jodo Yatra : AAP और CM भगवंत मान पर क्या बोल गए राहुल गांधी ? रिमोट कंट्रोल न बनने की नसीहत, VIDEO

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा, CM केजरीवाल के दबाव में आए बिना उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra के दौरान पंजाब में कांग्रेस सांसद की मौत सुर्खियों में रही। अब कांग्रेस की पदयात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से स्वतंत्र तरीके से काम करने को कहा है। उन्होंने कहा, CM मान को आप सुप्रीमो केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए।

रिमोट कंट्रोल न बनें CM

केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए। उन्होंने कहा, पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए। मैं पंजाब के CM भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आपको केजरीवाल जी के दबाव में नहीं आना चाहिए। आपको यहां पर स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनाना चाहिए।

क्या है Bharat Jodo Yatra

बता दें कि Bharat Jodo Yatra गत चार महीनों में लगभग 3,122 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी है। कन्याकुमारी के गांधी मंडपम से शुरू हुई पदयात्रा दिल्ली के लाल किले से होते हुए पंजाब पहुंची है। पदयात्रा करते हुए 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचने के बाद राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी के साथ यात्रा का समापन होगा।

किन इलाकों से गुजरी है पदयात्रा

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा अपने पहले चरण में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को कवर कर चुकी है। पदयात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। पंजाब के बाद 19 जनवरी को पदयात्रा हिमाचल प्रदेश पहुंचेगी।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra के बाद अब कांग्रेस 26 जनवरी से चलाएगी Hath se Hath Jodo Abhiyan | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+