अमृतसर में BKI आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली
BKI Terror Module Busted in Amritsar: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी है।
घायल आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है, जो तरनतारण के गोइंदवाल साहिब का रहने वाला है। उसका साथी करजप्रीत सिंह भी तरनतारण के वेरोवाल गांव का निवासी है। दोनों पहले अमृतसर के एक फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग के मामले में पकड़े जा चुके हैं। यह फायरिंग फिरौती के इरादे से करवाई गई थी। बता दें, कल पंजाब से विस्फोटक भी बरामद हुए थे।

बब्बर खालसा के आतंकी ने दिया था हथियार
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि BKI का सक्रिय आतंकी जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लोगों को फिरौती के लिए निशाना बना रहा था। उसने गुरलाल और करजप्रीत को .30 बोर की पिस्तौल दी थी और अमृतसर के एक फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग करने को कहा था।
ये भी पढ़ें: बम की धमकी से हरियाणा में हड़कंप! CM नायब सिंह सैनी के घर और दफ्तर पर खतरा! हाई अलर्ट पर पुलिस
पुलिस कमिश्नर ने बताई डिटेल्स
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया, "... 17 मई को दो अज्ञात शूटरों ने एक फर्नीचर की दुकान पर गोलीबारी की, जिसमें दुकान का एक कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस दल और एक विशेष टीम अपराध को सुलझाने के लिए काम कर रही थी... दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है- करजप्रीत सिंह और गुरलाल सिंह उर्फ हरमन, दोनों तरनतारन के निवासी हैं। ये दोनों बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकी समूह से जुड़े एक संगठित अपराध गैंगस्टर जीवन फौजी के साथी हैं।"
#WATCH | Punjab: Amritsar Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar says, "... On 17 May, two unknown shooters fired at a furniture shop, injuring one employee at the shop. Police parties and a Special Team were working to solve the crime... Two shooters have been arrested-… pic.twitter.com/2Esf0qCcpe
— ANI (@ANI) June 1, 2025
उन्होंने आगे बताया,"फर्नीचर की दुकान के मालिक मनवीर सिंह का भाई कनाडा में रहता है और जीवन फौजी उससे कनाडाई डॉलर में रंगदारी की मांग कर रहा था। जब वह सफल नहीं हो सका, तो उसने मनवीर सिंह की दुकान पर गोलियां चलवा दीं ताकि उस पर रकम देने का दबाव बनाया जा सके। उनके पास से 0.30 बोर का अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किया गया है, जो उन्हें जीवन फौजी ने दिया था। जब पुलिस टीम बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की और हमारे एएसआई ने सौभाग्य से गोली को चकमा दिया। गोली दूसरे एएसआई को लगी। आरोपी हरमन के पैर में गोली लगी है... दोनों ने बहुत कम पैसे के लिए इस अपराध को अंजाम दिया... हम अन्य संबंधों पर काम कर रहे हैं..."
कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार से मांगी थी फिरौती
इस वारदात के पीछे मकसद फिरौती वसूलना था। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक के कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार से जीवन फौजी ने पैसे की मांग की थी।
हथियार की बरामदगी के दौरान मुठभेड़
अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरलाल सिंह की निशानदेही पर पुलिस उसे सुल्तानविंड इलाके में हथियार बरामद करने ले गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस से भागने की कोशिश की और गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें गुरलाल के पैर में गोली लगी।
अस्पताल में भर्ती, आगे की जांच जारी
घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल अमृतसर में भर्ती कराया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि BKI और ISI से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर से राफेल जेट्स तक, ऑपरेशन सिंदूर पर अब CDS अनिल चौहान का विस्फोटक खुलासा












Click it and Unblock the Notifications