BJP नेता भूपेश अग्रवाल का दावा- 500 प्रदर्शनकारी किसानों ने पीटा, DSP पर लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़, 11 जुलाई। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को लेकर जारी आंदोलन की अनदेखी करने का खामियाजा अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं भुगतना पड़ रहा है। रविवार को पंजाब के भाजपा नेता भूपेश अग्रवाल और पार्टी के अन्य स्थानीय नेताओं को कथित रूप से किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पटियाला जिले के राजपुरा में किसानों भूपेश अग्रवाल और अन्य नेताओं पर हमला कर दिया। वहीं, बीजेपी नेता का आरोप है कि यह हमला पंजाब पुलिस के इशारे पर किया गया है।

BJP leader Bhupesh Aggarwal and other local leaders of the party were allegedly attacked by farmers

पुलिस द्वारा घटनास्थल से सुरक्षित स्थान पर ले जाए जाने के बाद बीजेपी नेता भूपेश अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि डीएसपी तिवाना के कहने पर 500 किसानों ने उन्हें पीटा। बीजेपी नेता ने कहा, 'डीएसपी तिवाना ने जान-बूझकर मुझे गलत दिशा में भेजा, मेरे साथ कोई पुलिस बल नहीं था, मेरी जान को खतरा है। मैंने कई बार एसएसपी को फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डीएसपी ने हमारी बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया।'

यह भी पढ़ें: अकाली-बीएसपी सरकार बनी तो किसान आंदोलन के शहीदों के परिजनों को देंगे सरकारी नौकरी- सुखबीर बादल

वहीं, बीजेपी नेता भूपेश अग्रवाल के इन आरोपों पर डीएसपी तिवाना ने भी सफाई दी है, उन्होंने नेता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। डीएसपी तिवाना ने कहा, यह झूठा आरोप है, मौके पर 100 पुलिस कर्मियों और 2 एसएचओ को तैनात किया गया था। किसानों ने बाहर विरोध किया और उन्होंने (भाजपा नेता और अन्य स्थानीय नेताओं) ने अपना कार्यक्रम अंदर आयोजित किया था। उन्हें (बीजेपी नेताओं) को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें उनके वाहनों में बिठाकर रवाना कर दिया गया था। हो सकता है कि उन्हें बाद में घेर लिया गया हो, हमारे सामने कुछ नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+