Punjab: भगवंत मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, हिमाचल प्रेदश से पानी आपूर्ति के मामले में हस्तक्षेप की मांग की

Bhagwant Mann writes PM Modi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को पत्र लिखा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश से पानी आपूर्ति को लेकर हस्तक्षेप की मांग की है। सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश द्वारा पानी की आपूर्ति और सिंचाई योजनाओं के लिए पानी लेने के लिए एनओसी मांगने की शर्तों को माफ करने के भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के निर्देशों को वापस लेने का अनुरोध किया है।

CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, हिमाचल के पानी का मामला

बता दें कि CM मान ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) से हिमाचल प्रदेश को पानी देने के मामले पर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने हिमाचल को पानी देने पर NOC की शर्त हटाने का विरोध किया है। केंद्र सरकार ने बीती 15 मई को आदेश जारी कर NOC की शर्त हटाई थी।

CM मान ने अपने पत्र में लिखा कि BBMB केवल एक प्रबंधन है, जिसे केंद्र सरकार सीधे पानी देने का आदेश नहीं दे सकती। उन्होंने लिखा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड से पानी दिए जाने का पैमाना पहले से तय है। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताया। इसको लेकर पंजाब और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद जारी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर की पुस्तक 'पहुंच' को किया लॉन्च

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+