पंजाब: भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर की पुस्तक 'पहुंच' को किया लॉन्च
बरनाला की डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर द्वारा अनोखी पहल पुस्तक "पहुंच" रंग लाई, मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने भी इस पुस्तक की सराहना करते लांच किया।
पंजाब सरकार द्वारा और जिले के सरकारी दफ्तरों में आम और खास जनता के लिए दी जा रही सरकारी स्कीम, सुविधा केंद्र में जरूरत के दस्तावेज, सुविधाओं की जानकारी के लिए एक समूह पुस्तक "पहुंच" जारी की गई।

इस पुस्तक की खासियत केंद्र और स्टेट गवर्नमेंट के तकरीबन 50 सरकारी विभागों मे दी जाने वाली छोटी-बड़ी सभी सरकारी स्कीम योजनाएं सुविधाएं और सभी विभागों के ईमेल और कांटेक्ट नंबर भी इसमें सम्मिलित हैं और जिला बरनाला से पहल करते 50 हजार के करीब यह पुस्तक सभी सरकारी अदारे, प्राइवेट अदारे और जन जन तक पहुंचाई जा चुकी हैं।
इस "पहुंच" पुस्तक का बरनाला के आम लोग बहुत फायदा उठा रहे हैं और उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सभी सरकारी स्कीम सुविधाएं की पूरी जानकारी और डॉक्यूमेंटेशन की जानकारी इस पुस्तक से प्राप्त हो रही है। अब इस पुस्तक का क्यूआर (QR) बारकोड भी जारी कर दिया गया है और इसका जल्द एक ऐप जारी हो रहा है जिससे घर बैठे ही इस पुस्तक से सरकार द्वारा दी जा रही सभी जानकारियों की प्राप्ति की जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications