पंजाब: 'लोगों के उत्साह ने बता दिया हमारी जीत पक्की है', CM मान ने गुरप्रीत सिंह के समर्थन में किया रोड शो
पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र श्री फतेहगढ़ साहिब से पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी साहनेवाल में पार्टी वालंटियरों के साथ रोड शो किया।
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने बड़ी संख्या में आये सम्मानित लोगों का हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि श्री फतेहगढ़ साहिब के लोगों का उत्साह, जुनून और दृढ़ संकल्प देखकर दिल को राहत मिली।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों का जोश और जुनून बता रहा है कि श्री फतेहगढ़ साहिब से जीत पक्की है। माताएं सिर पर ताली बजा रही हैं। बहनें दुआएं दे रही हैं। जवान लड़के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी ले रहे हैं। इस अथाह प्रेम की कीमत दुनिया की किसी भी मुद्रा में नहीं है।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।
यह भी पढ़ें- 'सभी 13 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत, केंद्र नहीं रोक पाएगा पंजाब का पैसा', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications