'सभी 13 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत, केंद्र नहीं रोक पाएगा पंजाब का पैसा', बोले सीएम भगवंत मान

पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा कि हम अपनी 13 सीट जीत चुके हैं। जब हमारे 13 के 13 जीतेंगे और संसद की सीढ़ियों पर बोलेंगे।

सीएम मान ने कहा कि मुझे 13 ज़ुबानें मिलेंगी। जब वे संसद में अपनी मुट्ठियां बंद करके चिल्लाएंगे "इंकलाब जिंदाबाद" फिर मुझे 13 हाथ और मिलेंगे। फिर मजाल कि केंद्र पंजाब का एक रुपया भी रोक ले।

सीएम मान ने कहा कि आचार्य स्वामी चेतनानन्द जी एवं अन्य दिव्य आत्माओं ने अपने-अपने स्थान पर मान्यता दी है। आध्यात्मिक जीवन की शिक्षा देने वाले गुरु एवं शहीद हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के मिशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'हमारा मुकाबला किसी पार्टी से नहीं, महंगाई और बेरोजगारी से है', बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+