पंजाब विधानसभा चुनाव: CM चन्नी ने किया भ्रष्टाचार मुक्त और स्वच्छ प्रशासन देने का दावा, पढ़िए पूरी ख़बर
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार पंजाब की जनता के लिए सौगातों की बौछार कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री चरणजह चन्नी वर्ग को साधने की कोशिश कर रहे हैं
चंडीगढ़, नवंबर 1, 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार पंजाब की जनता के लिए सौगातों की बौछार कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री चरणजह चन्नी वर्ग को साधने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनाव में इसका फ़ायदा कांग्रेस पार्टी को मिल सके। इसी कड़ी में सहकारिता विभाग की तरफ़ से खरड़-लांडरां रोड पर ग्रैंड इंपीरियल पैलेस में राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किय। समारोह में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने युवाओं को संबोधित किया। वहीं उन्होंने राज्य में पारदर्शी और जनहितैषी व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने ने सहकारिता विभाग के विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने वाले 750 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

CM चन्नी ने की मिशन क्लीन की घोषणा
पंजाब दिवस के अवसर पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब को भ्रष्टाचार से मुक्त करने और स्वच्छ प्रशासन देने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने मिशन क्लीन की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। रेत की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस हर खनन स्थल पर गश्त करेगी। पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे लोगों को सरकारी दर से 9 रुपये प्रति फुट बालू मिलना सुनिश्चित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा वह लोगों की शिकायतों सुन कर जल्द से जल्द निपटारा करने की कोशिश करें। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शपथ ग्रहण करने के बाद से ही लगातार पंजाब की जनता से किए वादे को पूरा करने के लिए फ़ैसले ले रहे हैं।
पंजाब: क्या पार्टी आलाकमान का सिद्धू से उठ गया भरोसा, इसलिए ही CM चन्नी को सौंपी ये ज़िम्मेदारी
युलाओं के रोज़गार की गारंटी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घोषणा की कि सरकारी धन का सारा लेन-देन निजी बैंकों से नहीं बल्कि सहकारिता के ज़रिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले को लागू करने के लिए कैबिनेट में एक प्रस्ताव जल्द ही पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों के माध्यम से सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ अर्ध-सरकारी एजेंसियों का लेनदेन सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम चन्नी ने 15 दिनों के अंदर फ़ैसले को लागू करने का वादा भी किया। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य में एक लाख युवाओं की सरकारी नौकरीयों में भर्ती की प्रक्रिया जोरों पर है। इसके पूरा होते ही और भर्ती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये सभी भर्तियां बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्ध है।
पंजाब: क्या कैप्टन की काट के लिए CM चन्नी तैयार करेंगे रणनीति, जानिए क्या है पूरा मामला ?
नए कर्मचारियों की भर्ती
उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री का सहकारी बैंकों के ज़रिए से सरकारी धन के लेन-देन का निर्णय इन बैंकों को पुनर्जीवित करने में मील का पत्थर साबित होगा। रंधावा ने कहा कि आज सहकारिता विभाग की तीन संस्थाओं सहकारी बैंक, भंडारण एवं शूगरफेड में 747 नए कर्मचारियों की भर्ती की गई है। उन्हें आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनमें सहकारी बैंकों के 623 कर्मचारी, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के 97 कर्मचारी और शुगरफेड के 27 कर्मचारी शामिल हैं। रंधावा ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों का बैकलाग पूरा कर 27 मृत कर्मचारियों के वारिसों को 1996 से अब तक नौकरी दी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: AAP के मुद्दे को CM चन्नी पहना रहे अमलीजामा, केजरीवाल ने तंज़ कसते हुए कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications