पंजाब: AAP के मुद्दे को CM चन्नी पहना रहे अमलीजामा, केजरीवाल ने तंज़ कसते हुए कही ये बात
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी रजनीतिक पार्टियां सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार कर जनता से वादे कर रही हैं।
चंडीगढ़, अक्टूबर 29, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी रजनीतिक पार्टियां सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार कर जनता से वादे कर रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी अपने एजेंडे के साथ प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी जिस भी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा कर वादे करती है ज़्यादातर मुद्दों को अमल में लाने की पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी घोषणा कर दे रहे हैं। आम आदमी ने बिजली बिल, किसानों के मुद्दे या फिर स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणा की उसे कैश करते हुए पंजाब सरकार ने अमलीजामा पहना दिया।

AAP के मुद्दे लपक रही कांग्रेस
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों और उद्योगपतियों के वैट के मुद्दों पर छूट देने का वादा किया, तो वहीं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के इस मुद्दे को भी लपकते हुए कुल चालीस हज़ार लंबित पड़े मामलों को ख़त्म करने की घोषणा कर दी। व्यापारियों और उद्योगपतियों के खिलाफ मूल्य र्विधत कर के 48 हज़ार मामले वित्त वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 से लंबित पड़े हुए थे। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्रंप कार्ड खेलते हुए कुल 48 हज़ार मामलों में से 40 हज़ार लंबित मामलों को खत्म करने की घोषणा की। ज़्यादातर मामलों में यह देखने को मिल रहा है कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता से जिन मुद्दों पर वादे करते हैं उन्हीं मुद्दों को प्राथमिकता से लेते हुए चरणजीत सिंह चन्नी अमलीजामा पहनाने की घोषणा कर देते हैं।
Recommended Video

40 हज़ार लंबित मामलों का निपटारा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चौथे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के दूसरे दिन उद्योगपतियों, व्यापारियों और संभावित उद्यमियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि 48 हज़ार मामलों में से 40 हज़ार लंबित मामलों का निपटारा जल्द ही करल दिया जाए। बाकि बचे 8 हज़ार मामलों के निपटारे से लिए संबंधित व्यापारियों से कुल बकाया कर का सिर्फ़ 30 फ़ीसद वसूल किया जाएगा। इस तरह से व्यापारियों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाया जा सकेगा। सीएम चन्नी ने कहा कि व्यापारियों को चालू वित्त वर्ष के दौरान कर का सिर्फ़ 20 फ़ीसद जमा करना होगा बाकि 80 फीसद अगले वित्त वर्ष तक जमा कराना होगा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सवरेत्तम हवाई संपर्क का आश्वासन देते हुए 15 नवंबर को लुधियाना के हलवारा में नए हवाईअड्डे की आधारशिला रखने की भी घोषणा की। आठ महीने के अंदर इस हवाई अड्डे का काम पूरा कर लिया जाएगा।

केजरीवाल ने कसा CM चन्नी पर तंज़
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इशारों इशारों में पंजाब के सीएम द्वारा आप के वादे पर घोषणा करने पर तंज़ भी कसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का नकल करना आसान है लेकिन वादों को पूरा करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक किसान हरप्रीत को गले लगाकर मुआवजा देने का आश्वासन दिया था लेकिन एक महीना हो चुका है किसी को भी सरकार ने मुआवज़ा नहीं दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नकलची और डुप्लीकेट को वोट मत दीजिए। जब आपके सामने असली मौजूद है तो नकली को वोट देने की ज़रूरत क्या है ?
ये भी पढ़ें: Punjab Elections 2022: आप की चल रही है सिद्धू से बात, अकाली दल-बसपा में मची तकरार












Click it and Unblock the Notifications