कैप्टन की पार्टी से पंजाब में बदल सकते हैं सियासी समीकरण, जानिए किस तर्ज़ पर होगा पार्टी का गठन ?
पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे क़रीब आ रहे हैं वैसे-वैसे पंजाब की सियासी फ़िज़ा भी बदल रही है।
चंडीगढ़, अक्टूबर 28, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे क़रीब आ रहे हैं वैसे-वैसे पंजाब की सियासी फ़िज़ा भी बदल रही है। पंजाब कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बाद कैप्चन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया जिसके बाद से ही उन्होंने अपनी सियासी पार्टी बनाने के संकेत दे दिए थे। पंजाब की सियासी गलियारों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले क़दम का सबको बेसब्री से इतेज़ार था। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में पार्टी बनाने की घोषणा तो कर दी लेकिन पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह के बारे में ऐलान नहीं किया। कैप्टन ने कहा कि वो नई पार्टी बना कर 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

सियासी समीकरण बदलने की तैयारी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। सियासी गलियारों में यह हलचल है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की तर्ज़ पर अपनी नई पार्टी का गठन करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस की जगह खाली कर अपनी पार्टी को पंजाब के सियासी रण में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। कैप्टन के यह क़दम आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट में पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा है कि निजी हमलों के बाद अब कांग्रेस पार्टी अब उनके समर्थकों को धमकियां दे रही है और उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा यह भी कहा की इतने निचले स्तर की सियासत से कांग्रेस उन्हें नहीं हारा सकती है।

कांग्रेस की तर्ज़ पर हो सकता है पार्टी का नाम
कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी सूत्रों की मानें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के नाम में कांग्रेस लफ़्ज़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिस तरह ममता बनर्जी और शरद पवार ने अपनी पार्टी में कांग्रेस लफ़्ज़ शामिल कर पार्टी का गठन किया था। उसी तर्ज़ पर कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी पार्टी के नाम में कांग्रेस लफ़्ज़ को जोड़ेंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी सफ़र में वह दूसरी बार अपनी पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। 1992 में शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (पंथक) पार्टी का गठन किया था। हालांकि उस वक्त उन्हें अपनी पार्टी गठित करने का कोई फ़ायदा नहीं मिला था।

पंजाब के चुनावी रण में कैप्टन का दांव
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सियासी पार्टी से पटियाला और तलवंडी साबो की सीटों से 1998 के चुनाव अपनी किस्मत आज़माई थी लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। पंजाब कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह तीन बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। अब जिस तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बनाकर भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं, इससे पंजाब के राजनीतिक समीकरण बदलने के आसार दिख रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ ही उनकी धर्मपत्नी और पटियाला से कांग्रेस की सांसद परनीत कौर के आने के क़यास लगाए जा रहे हैं। वहीं यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कैप्टन की पार्टी में कांग्रेस के कई विधायक शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब: केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ एकता के लिए बुलाई गई बैठक के बाद पक्ष-विपक्ष में पड़ी फूंट, ये है वजह
-
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट












Click it and Unblock the Notifications