पंजाब: SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल का एक और इमोशनल कार्ड, सिख समुदाय के लिए कही ये बात
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दल प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।
चंडीगढ़, 16 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दल प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। कुछ दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि शिअद-भाजपा गठबंधन की सरकार के वक्त हुए समझौते की जांच करवाएंगे। उन्होंने शिअद-भाजपा के गठबंधन सरकार पर घोटाला और अनिमियतताओं का आरोप लगाया था। वहीं अब शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल नें भी पलटवार करते हुए आरोप कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि फर्जी बिलिंग के साथ रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कोष में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। इसके साथ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर इसकी जांच की जाएगी। वहीं उन्होंने इमोशनल कार्ड खेलते हुए सिख वोटरों को भी साधने की कोशिश की।

सुखबीर बादल का इमोशनल कार्ड
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिख समुदाय के वोट बैंक को साधने के लिए कहा कि सिख समुदाय को को नेताविहीन बनाने की कथित गहरी साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को 'पहचानें और हराएं। अमृतसर स्वर्ण मंदिर परिसर में मंजी साहिब दीवान हॉल से एक सभा को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के बाहर के ग़ैर सिख केंद्रों पर सिखों को निर्भर बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही सिर्फ़ पंजाब की एक क्षेत्रीय पार्टी है, बाकि पार्टियां बाहर से संचालित होती हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस 10 जनपथ से संचालित होती है, वहीं आम आदमी पार्टी केजरीवाल के इशारों पर काम करती है। अकाल तख्त साहिब में जन्मी शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी पार्टी है जिसे पंजाबियों की पार्टी होने पर गर्व है।

कांग्रेस सरकार पर आरोप
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने पहले 'टैंक और गोले से हमारी भावना को तोड़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें जल्द ही महसूस हुआ कि इससे ऐसा नहीं किया जा सकता है इसलिए वह हमें बांटने के लिए षडयंत्र करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कोष में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने फर्जी बिलिंग के साथ-साथ टाइल्स, पेवर और अन्य निर्माण कार्यों के लिए ज़्यादा भुगतान हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया है।

'सत्ता में आने पर हर मामले की होगी जांच'
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने टाइल्स और पेवर की फैक्टरियां लगाई हैं और सरकारी काम के लिये घटिया सामान का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर शिअद-बसपा गठबंधन सत्ता में आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी गड़बड़ियों की जांच की जायेगी और दोषियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किये जायेंगे। सुखबीर ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की भी शिकायत मिल रही है कि अनाज मंडी को समय से पहले बंद कर दिया गया है जबकि धान के फसल की अब तक पूरे प्रदेश में कटाई भी नहीं हुई है। ऐसा केंद्र सरकार के दबाव में किया जा रहा है और अब किसानों को कम कीमत पर बेचने के लिये मजबूर होना होगा। सुखबीर सिंब बादल के बयानों से यह बात तो साफ़ है कि अब शिअद भी कांग्रेस के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है
ये भी पढ़ें: पंजाब: आम आदमी पार्टी ने मिलाए सिद्धू के सुर में सुर, रिक्त पदों की नियुक्ति पर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications