Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: आम आदमी पार्टी ने मिलाए सिद्धू के सुर में सुर, रिक्त पदों की नियुक्ति पर कही ये बात

सिद्धू के सुर में सुर मिलाते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलतार सिंह संधवा ने खेतीबाड़ी विभाग में लगभगभ 450-500 एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (एडीओ) डॉक्टरों की कमी पर सवाल उठाया है।

चंडीगढ़,16 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन करीब आते ही सियासी दल एक दूसरे पर हमलावर होते नज़र आ रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अपनी ही सरकार को घेरने से नहीं चूक रहे हैं। अब तो आम आदमी पार्टी भी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के सुर में सुर मिलाती हुई नज़र आ रही है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार के नौकरियां देने के दावों से लेकर विभिन्न घोषणाओं पर ट्वीट कर चन्नी सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू के सुर में सुर मिलाते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलतार सिंह संधवा ने खेतीबाड़ी विभाग में लगभगभ 450-500 एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (एडीओ) डॉक्टरों की कमी पर सवाल उठाया है।

नवजोत सिद्धू ने साधा निशाना

नवजोत सिद्धू ने साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीटर पर एक वीडियो में शेयर करते हुए सवाल किया कि जो लोग 26 लाख नौकरी देने की बात कर रहे हैं उनसे पूछो कि जो एक लाख पद अब भी खाली पड़े हैं उन्हें भरा क्यों नहीं गया? वहीं सिद्ध ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'रियायतें देने के लिए फंडिंग का स्रोत बताएं आपके पास पैसा है तो सबसे पहले खाली पड़े वह एक लाख पद भरें। आम आदमी पार्टी विधायक कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब की खेतीबाड़ी पर गहराए संकट पर कांग्रेस सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बीते पौने पांच सालों में भी कांग्रेस ने पंजाब के कृषि विभाग को मजबूत नहीं किया।

AAP विधायक ने लगाए आरोप

AAP विधायक ने लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह सांधवां ने कहा कि पंजाब के खेतीबाड़ी विभाग में लगभगभ 450-500 एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (डॉक्टर) की कमी है। किसान और किसान परिवारों समेत पंजाब की कृषि पर होने वाले दुष्प्रभावों से फसल को यही अधिकारी (डॉक्टर) बचाते हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 2012 से खेतीबाड़ी विभाग में खाली पड़े ज़्यादातर पदों पर भर्ती नहीं की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की अनदेखी की वजह से करीब 20 लाख किसान परिवार प्रभावित हो रहे हैं। जिनकी आय का मुख्य साधन खेतीबाड़ी से ही है।कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि खेतीबाड़ी विभाग में करीब 934 फील्ड डॉक्टर (एडीओ) हैं और इनमें से भी करीब 450-500 पद खाली पड़े हैं।

'नियुक्ती पर ध्यान नहीं दे रही सरकार'

'नियुक्ती पर ध्यान नहीं दे रही सरकार'

कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि पंजाब सरकार ने एडीओ के लिए वर्ष 2017 में 141 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर उन्हें वर्ष 2018 में भरा और फिर वर्ष 2020 में दोबारा 141 पदों के लिए ही विज्ञापन निकाल कर इन्हें वर्ष 2021 में भरा गया. लेकिन अभी भी एडीओ के करीब 450-500 पद रिक्त पड़े हैं। कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि खाली पदों की भर्ती को मंजूरी मिलने के बावजूद कांग्रेस सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ अरसे से पूर्व एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के करीब एक सौ पदों पर कार्यरत डॉक्टरों को ब्लॉक ऑफिसर पद पर पदोन्नत किया गया। पहले से यह पद खाली थे ही और पदौन्नती के बाद करीब एक सौ पद और खाली हो गए हैं, इसके साथ ही पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर के भी पांच पद खाली हैं।

'किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार'

'किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार'

कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार खेतीबाड़ी विभाग को अनदेखा कर रही है। इससे साफ ज़ाहिर होता है सरकार किसानों के साथ धोखा और पंजाब से किसानी को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक रिसर्च के मुताबिर 400 किसान परिवारों के लिए एक एडीओ होना चाहिए लेकिन एडीओ की भारी कमी से मौजूदा समय में 2 हजार किसान परिवारों के पीछे एक एडीओ डॉक्टर भी नहीं है। पंजाब के खेतीबाड़ी विभाग में सहायक सब-इंस्पेक्टरों के भी 400 पद खाली हैं। ये सहायक सब-इंस्पेक्टर ही एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के साथ हर मोर्चे पर किसान और कृषि को प्रभावित होने से बचाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। सांधवा ने कहा कि सरकार की अनदेखी का यह नतीजा है कि पंजाब में ज्यादा पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई हैं।


ये भी पढ़ें: पंजाब के चुनावी भंवर में फंसी भाजपा, क्या कैप्टन लगाएंगे नैय्या पार, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+