पंजाब: शिरोमणि अकाली दल का एक और दांव, इस तरह तैयार की जा रही चुनावी रणनीति
पंजाब में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के बिना शिरोमणि अकाली दल चुनावी रण में उतरी है। इसी कड़ी में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सियासी ज़मीन मजबूत करने के लिए लगातार हल्कों के दौरे कर रहे हैं।
चंडीगढ़, अक्टूबर 26, 2021। पंजाब में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के बिना शिरोमणि अकाली दल चुनावी रण में उतरी है। इसी कड़ी में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सियासी ज़मीन मजबूत करने के लिए लगातार हल्कों के दौरे कर रहे हैं। बैठकों और रैलियों के दौरान वह ताबड़तोड़ घोषणाएं कर रे हैं। युवाओं, महिलाओं और मध्य व निम्न वर्ग के लिए सुविधाएं देने की हर रैलियों और बैठकों में वादे कर रहे हैं। करीब एक सप्ताह बाद अमृतसर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने फिर ताबड़तोड़ घोषणा की। उन्होंने हर 25 हजार आबादी के पीछे 5 हजार वाले बच्चों का स्कूल खोलने और हर विधानसभा हलके में हर साल 4 हजार घर बनाने का वादा भी किया।

सुखबीर बादल की घोषणा
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ग्वालमंडी स्थित बीएम रिजॉर्ट पहुंचने से पहले मंगलवार पूरे पुतलीघर का चक्कर लगाया और दुकानदारों से मिले। । गवालमंडी स्थित निजी रिजॉर्ट पहुंच कर सुखबीर सिंह बादल ने निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कई वादे किए । जिनमें हर महीने 400 यूनिट फ्री और हर घर की बुजुर्ग महिला को दो हजार रुपए प्रति महीने का वादा भी शामिल है। रिज़ॉर्ट के बाद सुखबीर माता लाल देवी मंदिर रानी का बाग पहुंच कर माथा टेका। फिर वहां से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के गढ़ में जनसभा को संबोधित किया।
विधानसभा चुनाव: पंजाब कांग्रेस के लिए क्या संजीवनी साबित होगी CM चन्नी की पहल ?
10 सालों के कामकाज का ब्यौरा
सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के 10 सालों के कामकाज का ब्यौरा और प्रकाश सिंह बादल के द्वारा किए गए कामों का भी जिक्र अपने भाषण के दौरान किया। सुखबीर ने इस दौरान वायदा किया कि अगर सरकार बनती है तो वह पंजाब में हर 25 हजार की आबादी पर 5 हजार बच्चों का स्कूल बनाएंगे। उन स्कूलों में सभी सब्जेक्ट के स्पेशलिस्ट टीचर रखे जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि हर बच्चों के 12वीं करने के बाद सरकारी स्कूल से पढ़ कर निकले बच्चों का प्राइवेट कॉलेजों में 25 प्रतिशत कोटा होगा। आने वाले पांच सालों में गरीब को भी डॉक्टर बनाकर दिखाएंगे। अंत में उन्होंने हर विधानसभा हलके में साल में 4 हजार घर बनाने की बात कही, ताकि हर बेघर को घर मिल सके।
पंजाब कांग्रेस में बढ़ रही दरार, क्या विधानसभा चुनाव में होगी नैय्या पार ? जानिए क्या है पूरा मामला
चुनावी मोड में हरसिमरत बादल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने महिला वर्करों को लामबद्ध करते हुए हरसिमरत ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार आने पर महिलाओं को दो हजार रुपये प्रति महीना दिए जाएंगे ताकि ताकि वह महंगाई के दौर में घर चला कर ग़ुज़ारा कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार आने पर हर 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में सीटें आरक्षित की जाएंगी। युवाओं के लिए एक लाख सरकारी नौकरी, 10 लाख गैरसरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा वादे पूरे किए हैं और आगे भी जनता किए सभी वादे पूरे करते रहेंगे। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा पंजाब और पंजाबियत के हित में काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब का जो विकास हुआ वह किसी और सियासी दल ने नहीं किया। पंजाब सरकार के विधायकों ने उनकी कमाई वाले काम ही किए, जनता के हितों वाले कोई काम नहीं किए।
ये भी पढ़ें: पंजाब: कैप्टन के बाद अब चढ़ूनी का बड़ा दांव, सियासी दलों के बिगड़ सकते हैं बने बनाए समीकरण












Click it and Unblock the Notifications