पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की तर्ज़ कांग्रेस चला रही चुनावी अभियान, जानिए पूरा मामला

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़ सियासी मेला लग चुका है, सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति के तहत मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है।

चंडीगढ़,15 दिसंबर 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़ सियासी मेला लग चुका है, सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति के तहत मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल ने गल पंजाब दी मुहिम की शुरुआत की थी। वहीं अब पंजाब कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल के ही तर्ज़ पर आवाज़ पंजाब दी मुहिम की शुरुआत की है। शिरोमणि अकाली दल भी गल पंजाब दी मुहिम के तहत जन संपर्क के दौरान जनता को हो रही परेशानियों के हल पर सुझाव ले रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पंजाब की जनता से सुझाव लेने की मुहिम की मंगलवार से शुरुआत की है। 2022 के चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं।

वेबसाइट और टोल फ्री नंबर भी जारी

वेबसाइट और टोल फ्री नंबर भी जारी

मैनिफ़ेस्टो कमिटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 15 दिनों में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार कर लिया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत करते हुए कमेटी के चेयरमैन प्रताप बाजवा ने 'आवाज पंजाब दी' वेबसाइट और टोल फ्री नंबर भी जारी किया। चेयरमैन प्रताप बाजवा ने लोगों से वेबसाइट और टोल फ्री नंबर पर सुझाव देने की अपील की है। राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अभी पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि हमने सीमित संसाधनों में भी कोरोना काल में बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने आवाज पंजाब दी वेबसाइट लॉन्च की। एक टोल फ्री नंबर है, जहां लोग हमें अपने सुझाव दे सकते हैं। इन सुझावों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

आवाज़ पंजाब दी अभियान की शुरुआत

आवाज़ पंजाब दी अभियान की शुरुआत

प्रताप सिह बाजवा ने कहा कि आवाज़ पंजाब दी अभियान के तहत पंजाब की जनता से सुझाव लेते हुए कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। घोषणा पत्र में सिर्फ़ वही मुद्दे रखे जाएंगे जिन्हें सरकार बन्ने पर लागू किया जा सके। बाजवा ने चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा की बहुत की कम समय में पंजाब सरकार ने कई 'जन-हितैषी' फ़ैसले लिए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सुझावों को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। ताकि पंजाब की जनता के लिए हर बेहतर व्यवस्था मुहैय्या कराई जा सके।

संदेश के ज़रिए दी जाएगी जानकारी

संदेश के ज़रिए दी जाएगी जानकारी

इसके साथ ही कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि दूसरे सियासी दलों की तरह सियासत करने की बजाए कांग्रेस पार्टी ज़मीनी स्तर पर लोगों की परेशानियों से वाकिफ़ हो कर उन्हें हल करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत एक विशेष टोल फ्री नंबर शुरू किया जा रहा है, जहां मिस्ड कॉल दी जा सकती है।रोहन गुप्ता ने कहा कि मिस कॉल करने पर संबंधित व्यक्ति को एक संदेश मिलेगा जिसके ज़रिए उन्हे जानकारी दी जाएगी कि वह सुझाव कहां दे सकते हैं। जनता द्वार दिए सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल कर उस पर अमल करने की कोशिश की जाएगी। कांग्रेस पार्टी सियासत करने के बजाए जनता के मुददे हल करने पर विश्वास रखती है।


ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन खत्म होते ही पंजाब के चुनावी रण में BJP की एंट्री, जानिए कैसे रहा फर्स्ट शो ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+