पंजाब: रुपिंदर रूबी के बाद AAP में लग सकती है इस्तीफ़े की लाइन, कई विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी का साथ
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुईं हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में उतरने के लिए कमर कस चुकी है।
चंडीगढ़, 10 नवंबर 2021: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुईं हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में उतरने के लिए कमर कस चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही है। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को विधायक रूपिंदर रूबी ने ज़ोरदार झटका दिया है। मंगलवार की रात बठिंडा देहाती से आम आदमी पार्टी की विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

ट्वीट के ज़रिए दी जानकारी
विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने ट्वीट के ज़रिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी की से अपने इस्तीफे की जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है। आपको बता दें कि रुपिंदर कौर रूबी आम आदमी पार्टी की तफ़ से भगवंत मान को सीएम पद का दावेदार घोषित करने की मांग कर रहीं थीं लेकिन पार्टी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जिस वजह से वह नाराज़ चल रही थी। वहीं सूत्रों की मानें तो विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने बठिंडा देहाती के बजाए भुच्चो हलके से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश का इज़हार किया था लेकिन आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विधायकों के हल्के बदलने से इनकार दिया । विधाय रूबी के इस्तीफे के पीछे की एक वजह यह भी मानी जा रही है।

मान को CM उम्मीदवार बनाने की मांग
विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने इस्तीफे से पहले भगवंत मान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में मान को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित करती, तो पार्टी को नुकसान होगा। जिससे सरकार बनाने में दिक्कत होगी। अगर भगवंत मान पार्टी में रहेंगे, तो वो भी रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि पार्टी 2017 वाली गलतियां क्यों दोहरा रही है। अगर पार्टी हारी तो चिंतन मनन का कोई फायदा नहीं होगा। ऐसे में अच्छा है कि भगवंत को सीएम कैंडिटेड घोषित कर दिया जाए।

AAP में लग सकती है इस्तीफ़े की लाइन
रुपिंदर कौर रूबी अब आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर कांग्रेस का हाथ थामने जा रही हैं। आज (बुधवार) शाम चार बजे कांग्रेस चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान रुपिंदर कौर रूबी कांग्रेस की सदस्यता ले सकती हैं। अरविंद केजरीवाल के मानसा और बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। सूत्रों की मानें तो रुपिंदर रूबी के इस्तीफ़ा देने के बाद आम आदमी पार्टी में इस्तीफों की लाइन लग सकती है। कई विधायक आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। विधायाक रुपिंदर कौर रूबी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व सांसदों और विधायकों की अंदेखी कर रहा है।
Recommended Video

शिअद में जाने की उड़ी थी अफवाह
इस साल जून में ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि रूबी AAP का साथ छोड़ सकती हैं। उस दौरान सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने दावा भी किया था कि वो शिरोमणि अकाली दल में शामिल होंगी। हालांकि बाद में उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। जिस वजह से वो राजनीति में सक्रिय नहीं रह पाईं।
ये भी पढ़ें: पंजाब में सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी AAP, कांग्रेस को एक और बड़ा झटका












Click it and Unblock the Notifications