Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: विधायक रूबी के बाद AAP में पलायन बढ़ने के संकेत, केजरीवाल का दौरा इस वजह से हुआ रद्द

आम आदमी पार्टी के पंजाब में सीएम पद के दावेदार की घोषणा नहीं करने की वजह से कहीं ने कहीं पार्टी में फूंट पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

चंडीगढ़, 11 नवम्बर 2021। आम आदमी पार्टी के पंजाब में सीएम पद के दावेदार की घोषणा नहीं करने की वजह से कहीं ने कहीं पार्टी में फूंट पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। जिस तरह से आप विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उसी तरह पार्टी के कई और विधायक भी आप को अलविदा कह सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का दौरा इसलिए ही स्थगित किया गया है, ताकि वह इस बार पंजाब में सीएम पद के दावेदार की घोषणा कर के ही जाएंगे। क्योंकि सीएम पद की दावेदारी की वजह से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण रुपिंदर कौर रूबी का पार्टी आम अदमी पार्टी से इस्तीफ़ा देना है।

केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द

केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द

सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने की वजह से आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द किया गया है। अरविंद केजरीवाल 14 नवंबर को मोगा का दौरा करने वाले थे। उम्मीद जताऊ जा रही थी के केजरीवाल मोगा दौरे के दौरान तीसरी गारंटी योजना की घोषणा करेंगे, लेकिन अब वह पंजाब दौरे के दौरान सीएम पद के दावेदार की भी घोषणा कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल 18 नवंबर को पंजाब दौरे पर आ सकते है ऐसी संभावनाएं है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। अरविंद केजरीवाल की सोनू सूद के पैतृक शहर के दौरे को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है कि अब आम आदमी पार्टी सियासत में अभिनेताओं की ऐंट्री करवा सकती है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले फिल्म अभिनेता सोनू सूद युवाओं को सलाह देने के लिए राजदूत के तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल भी हो चुके हैं।

सिदधू की AAP में जाने की चर्चा

सिदधू की AAP में जाने की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल करने की पुरज़ोर कोशिश में लगी हुई है। अंदर खाने सिद्धू से इस मामले पर बात चल रही है। अगर नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी का दामन थामते हैं तो पार्टी उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित कर सकती है। अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द होने की एक वजह यह भी मानी जा रही है। क्योंकि केजरीवाल पर सीएम पद के दावेदार की घोषणा करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने की वजह से पार्टी में दरार पड़ने के भी संकेत मिल रहे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल इस दौरे के दौरान सीएम पद के दावेदार की

मजीठिया ने भी किया दावा

मजीठिया ने भी किया दावा

बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि सिद्धू झाड़ू पकड़ कर आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार होंगे। सिद्धू अब कांग्रेस में ज्यादा देर तक टिकने वाले नहीं है। हाल ही रूपिंदर रूबी ने एक बयान में कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू दोबारा से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बना दिए गए हैं उनके आम आदमी पार्टी में आने का कोई सवाल ही नहीं है इसलिए भगवंत मान को सीएम पद का दावेदार घोषित कर दिया जाए। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जिससे वह काफ़ी दिनों नाराज़ चल रही थी। पिछले कल रुपिंदर रूबी ने आम आदमी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन था लिया।


ये भी पढ़ें : पंजाब: SAD नेता मजीठिया ने चन्नी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+