Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: SAD नेता मजीठिया ने चन्नी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

पंजाब कांग्रेस अन्तर्कलह से जूझ रही है, आलाकमान से लेकर सीएम चन्नी तक पार्टी में चे सियासी घमासान को शांत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के नेता लगातार पंजाब कांग्रेस को घेरने में लगे हुए हैं।

चंडीगढ़, 11 नवम्बर, 2021। पंजाब कांग्रेस अन्तर्कलह से जूझ रही है, आलाकमान से लेकर सीएम चन्नी तक पार्टी में चे सियासी घमासान को शांत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के नेता लगातार पंजाब कांग्रेस को घेरने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चालीस चोर वही हैं सिर्फ़ अलीबाबा ही बदला है। मजीठिया ने कहा कि 50 दिन की सरकार ने 40 दिन तो कैबिनेट बैठक कर के ही बिताए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया है, सिर्फ़ घोषणाएं ही सुनने को मिल रही हैं।

मजीठिया ने लगाए आरोप

मजीठिया ने लगाए आरोप

बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब के लोगों को भ्रम मे रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पर तीन लाख करोड़ रुपये का क़र्ज होने के बावजूद सरकार अभी और करोड़ों के वादे कर रही है। पंजाब सरकार को बिजली बिल की दरों को सस्ता ही करना तो पांच साल पहले करते तो पता चलता कि इनकी नीयत साफ है। चुनावों से पहले 3 रुपये बिजली सस्ती करके लोगों को गुमराह किया जा रहा है। वोट हासिल करने के लिए चन्नी सरकार यह सब कर रही है। पंजाब में तेल की कीमतें आज भी ज़्यादा हैं, सीएम चन्नी बताएं कि उन्होंने पंजाब की आम जनता के लिए क्या किया है। चन्नी सरकार सिर्फ़ जुमलेबाज़ी कर रही है, आम जनता के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया है।

रंधावा के दामाद की नियुक्ति पर कसा तंज़

रंधावा के दामाद की नियुक्ति पर कसा तंज़

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के दामाद की नियुक्ति पर भी बिक्रम सिंह मजीठिया ने चन्नी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार घर घर नौकरी देने का वादा अपने मंत्रियों के रिश्तेदारों को नौकरी दे कर पूरा कर रही है। मजीठिया ने कहा जिस पद पर उप मुख्यमंत्री के दामाद की नियुक्ति की गई है, उसके लिए कम से कम 16 साल की प्रैक्टिस ज़रूरी है, जो की रंधावा के दामद के पास नहीं है। चन्नी सरकार द्नारा धान की फ़सल की ख़रीदी बंद करने पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब इतिहास में यह पहली बार हुआ है। पंजाब सरकार ने फसल की खरीद बंद करके किसानों के साथ अन्याय किया है। इससे पंजाब सरकार की नाकामी साफ़ झलक रही है। अमृतसर के जंडियाला गुरु में एफसीआई के गोदाम में फिर से घोटाला मामले पर उन्होंने कहा कि जो लोग घोटाला में घोलमेल करते हैं उन्हें चेयरमैन बनाया जाता है। इसलिए घोटाला होना तो लाजमी है।

'सिद्धू झाड़ू पकड़ कर AAP में होंगे शामिल'

'सिद्धू झाड़ू पकड़ कर AAP में होंगे शामिल'

बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि सिद्धू झाड़ू पकड़ कर आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार होंगे। सिद्धू अब कांग्रेस में ज्यादा देर तक टिकने वाले नहीं है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि वह (सिद्धू) पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं उनकी पाकिस्तान के आईएसआइ के अधिकारियों के साथ अच्छी पटती है। सिद्धू उनसे बात कर के करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता खुलवा दें।


ये भी पढ़ें: पंजाब: कैप्टन के करीबी रहे पूर्व मंत्री को तवज्जोह क्यों दे रही कांग्रेस आलाकमान, जानिए इसके पीछे की वजह

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+