पंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए किस-किस को मिला मौका

चंडीगढ़, 10 दिसंबर। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में आप ने सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिया था, जबकि इस बार की लिस्ट में कुछ नए और पुराने राजनीतिक चेहरों को शामिल किया गया है। पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीवादरों की दूसरी लिस्ट जारी की है, अब तक पार्टी कुल 40 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

AAP releases second list of candidates for Punjab Assembly elections

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी दूसरी लिस्ट में पंजाब के पूर्व पुलिस अधिकारी (आईपीएस) कुंवर विजय प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कुंवर विजय ने साल 2015 कोटकपूरा और बहबल कलां फायरिंग मामलों की जांच कर रहे एसआईटी का नेतृत्व किया था। अप्रैल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह को अमृतसर उत्तर से टिकट मिला है। वहीं कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल होने वाले रमन बहेल को पार्टी ने गुरदासपुर से मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: Punjab Civic Body Polls Result: पंजाब में 'पंजा', बीजेपी-अकाली का सूपड़ा साफ, जानें ताजा हाल

Recommended Video

      Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव लड़ेगी TMC, क्या है Mamata Banerjee का प्लान ? | वनइंडिया हिंदी

      इनके अलावा कांग्रेस को झटका देने वाले विभूति शर्मा भी पठानकोट से चुनाव लड़ेंगे। पंजाबी गायक अनमोल गगन मान खरार सीट से और बलकार सिंह सिद्धू रामपुरा फूल सीट से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के बेटे जगरूप सिंह सेखवां कादियान से चुनाव लड़ेंगे। सीनियर सेखवां का अक्टूबर में निधन हो गया था। दूसरी सूची में डीसीपी बलकार सिंह (करतारपुर), डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर (अमृतसर दक्षिण), बलबीर सिंह पन्नू (फतेहगढ़ चुरियन), शेरी कलसी (बटाला), गुरदित सिंह सेखों (फरीदकोट), रवजोत सिंह (शाम चौरासी), ललित मोहन (नवां शहर) और दलजीत सिंह (लुधियाना पूर्व) भी शामिल हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+