व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही AAP- राजा वड़िंग

आम आदमी पार्टी पर विपक्ष लगातार हमालवर है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2022। आम आदमी पार्टी पर विपक्ष लगातार हमालवर है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों अलका लांबा और कुमार विश्वास के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

'असंवैधानिक तरीके से सत्ता के दुरुपयोग कर रहे केजरीवाल'

'असंवैधानिक तरीके से सत्ता के दुरुपयोग कर रहे केजरीवाल'

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक विरोधियों जैसे अलका लांबा और कुमार विश्वास के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान असहाय बनकर इसे देख रहे हैं। अलका लांबा और डॉ विश्वास के खिलाफ रोपड़ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर राजा वड़िंग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह असंवैधानिक तरीके से सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाता है। जबकि केजरीवाल के पास पंजाब पुलिस पर नियंत्रण करने का कोई भी कानूनी या संवैधानिक अधिकार नहीं है।

भगवंत मान पर राजा वडिंग ने साधा निशाना

भगवंत मान पर राजा वडिंग ने साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की असहाय चुप्पी पर भी सवाल किया है, जिनके पास गृह विभाग का चार्ज भी है। उन्होंने केजरीवाल से कहा कि सिर्फ इसलिए, क्योंकि कोई व्यक्ति चुनावों के दौरान आपके विरुद्ध था, इसका अर्थ यह नहीं निकलता कि आप व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने और अपने अहम को शांत करने के लिए उसे सलाखों के पीछे धकेल दो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करके वह गलत रिवायत पैदा कर रहे हैं।

'पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने में ध्यान दें केजरीवाल'

'पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने में ध्यान दें केजरीवाल'

राजा वड़िंग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री जैसी एक बाहरी अथॉरिटी के अधीन काम करने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता संभाली है, कानून व्यवस्था बुरी स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने डीजीपी से कहा कि उन्हें केजरीवाल के राजनीतिक विरोधियों पर अपनी ताकत जाया करने की बजाय, राज्य में कानून और व्यवस्था में सुधार लाने पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: दिल्ली की दमदार बॉलिंग से पस्त हुए पंजाब किंग्स, 115 रनों पर हुए ढेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+