पंजाब: आम आदमी पार्टी का बढ़ा परिवार, सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में कई नेता अन्य पार्टी से हुए AAP में शामिल
पंजाब में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ गया है। आजाद समाज पार्टी (चंद्रशेखर) के पूर्व पंजाब अध्यक्ष राजीव कुमार लवली सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हो गए।
इसके साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी का परिवार बड़ा हो गया है। वहीं, आज कई नेता अन्य पार्टी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मोगा विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल बादल के उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह बराड़ आप परिवार में शामिल हुए।

फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रो. भोला आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने पार्टी में सभी का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- OPINION: 'अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच है', उनके कामों को आगे बढ़ा रहे सीएम मान












Click it and Unblock the Notifications