OPINION: 'अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच है', उनके कामों को आगे बढ़ा रहे सीएम मान

दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं। इसके बाद चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी में जान आ गई है। जेल से बाहर आते ही सीएम केजरीवाल ताबड़तोड़ रोड शो कर रहे हैं। लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

लेकिन इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पूरी तरह पार्टी की कमान संभाले रहे। कई राज्यों में रोड शो करते रहे। पंजाब में चुनाव प्रचार की बागडोर अपनी हाथ में लेकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया।

OPINION

इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को तो गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन एक विचार को कभी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल को तानाशाही का शत्रु कहा।

अरविंद केजरीवाल के काम करने से हर कोई प्रभावित हो रहे हैं। पूरे देश के लोग उन्हें प्यार करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जबरदस्त काम कर रहे हैं। पंजाब में भी उनकी नीति का पालन किया जा रहा है। दिल्ली के तर्ज पर अब पंजाब भी काफी आगे बढ़ने लगा है।

पंजाब में इस बार हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य पार्टी के नेता आप का दामन थाम रहे हैं। लोगों को अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल पसंद आ रहा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने 10 गारंटी भी दी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'भगवंत मान सरकार ने गांवों में गुटबाजी और पर्चा संस्कृति को किया खत्म', बोले मालविंदर कंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+