महाराष्ट्र में कड़ाके की सर्द रात ने दो बुजुर्गों को मौत की नींद सुलाया

pune news (पुणे)। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में ज्यादा कड़ाके की ठंड के चलते दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों लक्ष्मीपुरी कोंबडी बाजार परिसर में रहते थे। एक शख्स की पहचान हो गई है और दूसरे की शिनाख्त की जा रही है। बुजुर्ग खंडेराव दिनकरराव कारंडे की मौत हुई है, दूसरे शख्स की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

two aged man died due to cold in kolhapur maharashtra

पिछले 8 दिनों से कोल्हापुर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। रात के समय ठंड ज्यादा बढ़ जाती है। यह दोनों वृद्ध कोंबडी बाजार इलाके में करीब एक महीने से रह रहे थे। इस इलाके में फेरीवाले, बड़ापाव बेचने वाले और भीख मांगने वाले अपना जीवन निर्वाह करने के लिए आते रहते हैं। लोगों द्वारा दिए गए कपड़े और दुकानों की सीढ़ियों में ही सो जाते थे।

लेकिन बीते रविवार की दोपहर को दोनों सोए हुए दिखाए दिए, काफी देर तक उनके शरीर में हलचल नहीं होने से लोगों को कुछ शक हुआ। इस बारे में नागरिकों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना की जांच की। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों लाश को अपने हिरासत में लिया। एक शख्स की लाश की शिनाख्त हो चुकी है, दूसरे लाश की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है और रिश्तेदारों को ढूंढ रही है।

ये भी पढ़ें- पैसों की बारिश होने का लालच देकर महिला को कपड़े उतारने को बोला, 13 के खिलाफ केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+