पैसों की बारिश होने का लालच देकर महिला को कपड़े उतारने को बोला, 13 के खिलाफ केस

Aurangabad news, औरंगाबाद। औरंगाबाद में अमावस्या की रात देवी की पूजा कर पैसों की बारिश होने का लालच देकर एक विवाहिता को निर्वस्त्र करने की कोशिश करनेवाले 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 31 वर्षीय महिला ने कन्नड ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद 20 दिसंबर तक आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। यह घटना औरंगाबाद के कन्नड तहसील के कलंकी में घटी है।

महिला को बहलाकर खेत में ले गया

महिला को बहलाकर खेत में ले गया

शाम के समय महिला अपने बच्चों के साथ घर में थी, गांव में ही रहनेवाला रामभाऊ लक्ष्मण शिंदे महिला के घर आया। खेत में घर की पूजा करने के बहाने चलने की बात कही। लेकिन महिला ने जाने से इंकार किया। उसके बाद आरोपी ने कहा कि मैं तुम्हारे पिता समान हूं, ऐसा बोलकर खेत में लेकर गया। वहां पहुंचने के बाद वहां पहले से तांत्रिक बैठे हुए थे। वहां पर बड़ा से रिंग बनाया गया था, जिसमें नींबू, अगरबत्ती, हल्दी-कुमकुम, गुलाल आदि सामान रखे हुए थे।

पैसों की बारिश का लालच दिया

पैसों की बारिश का लालच दिया

यह सब देखकर महिला डर गई और महिला ने इस बारे में पूछताछ की। महिला को ऐसा बताया गया कि पैसों की बारिश होगी। उसके बाद महिला को कपड़े उतारने के लिए कहा गया, महिला ने अपने कपड़े उतारने से इंकार कर दिया। महिला द्वारा कपड़े नहीं उतारने पर आरोपियों द्वारा बाकियों को महिला के कपड़े फाड़ने को कहा गया। आरोपियों द्वारा महिला को कपड़े उतारने के लिए जबरदस्ती की गई और कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई।

खुद को बचाने के लिए वहां से भागी

खुद को बचाने के लिए वहां से भागी

अपने आप को बचाने के लिए महिला ने प्रतिकार करते हुए चिल्लाना शुरू किया और वहां से भाग गई। इस बारे में महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाने जा रही थी, तो आरोपियों ने इस बात का विरोध किया। आखिरकार महिला ने 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रामभाऊ शिंदे, नवनाथ आडे, चांगदेव जाधव, नामदेव मागू राठोड, ताराचंद, रहमान, बंसी आलू आडे, सोपान कचरु सालुंके सहित अन्य 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+