Fire in Pune: भीमा कोरेगांव इलाके में एयर फिल्टर कंपनी में लगी भीषण आग, आग बुझाने के दौरान 2 कर्मचारी घायल
पुणे के भीमा कोरेगांव इलाके में स्थित एक एयर फिल्टर कंपनी में भीषण आग लग गई है। फिलहाल सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

पुणे के शिरूर शहर के भीमा कोरेगांव इलाके के पास एक एयर फिल्टर कंपनी में आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया है। फिलहाल सूचना पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। पुणे अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग बुझाने के दौरान दौरान कर्मचारी घायल भी हो गए हैं। फिलहाल आग कैसी लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इधर, मुंबई के घाटकोपर में स्थित पारेख अस्पताल के पास एक बिल्डिंग में शानिवार को आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग अस्पताल के पास वाली इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी है। बताया यह भी जा रहा है कि जा रहा है कि आग एक पिज्जा रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद बिजली के उपकरण से लगी है।
आग इतनी भीषण है कि अस्पताल को भी खाली करवाना पड़ा। 22 मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया है। हालांकि, अभी तक हादसे में किसे घायल होने की खबर नहीं है।
मुंबई फायर ब्रिगेड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आठ दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आग दोपहर दो बजे लगी थी। पारख अस्पताल के मालिक डॉ. नरेंद्र डेढिया ने कहा कि मरीजों को अस्पताल से स्थानांतरित कर दिया गया था क्योंकि ये धुएं से भर गया था।
आपको बता दें कि दो पहले भी मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। आग की वजह से पूरी इमारत धुएं से भर गई थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की वजह से आग ज्यादा नहीं भड़कने पाई। साथ ही आग से किसी भी जनहानि की भी खबर नहीं मिली थी। बता दें कि इससे पहले नोएडा की भी एक कंपनी में भीषण आग लग गई थी।
ये भी पढ़ें- Mumbai Fire: मुंबई के पारेख अस्पताल के पास लगी आग, 22 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया












Click it and Unblock the Notifications