Mumbai Fire: मुंबई के पारेख अस्पताल के पास लगी आग, 1 शख्स की मौत
मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को पारेख अस्पताल के पास आग लग गई। इसके बाद मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Mumbai Fire: मुंबई के घाटकोपर में स्थित पारेख अस्पताल के पास एक बिल्डिंग में शानिवार को आग लग गई। अस्पताल के पास वाली इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी है। बताया जा रहा है कि, आग एक पिज्जा रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद बिजली के उपकरण से लगी है। आग इतनी भीषण थी कि, जिसके चलते अस्पताल को खाली करवाना पड़ा। 22 मरीजों को सुरक्षित रूप निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। हादसे में 1 मरीज की मौत हो गई है।
मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक पारेख अस्पताल के पास जूनो के पिज्जा रेस्तरां में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, तीन घायलों को राजावाड़ी अस्पताल लाया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरशी दहिया के रूप में हुई है।
मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आठ दमकल गाड़ियों को कार्रवाई में लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग दोपहर दो बजे लगी थी। इस घटना के बाद उठे धुएं से पारेख अस्पताल में मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इसके चलते अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पारख अस्पताल के मालिक डॉ. नरेंद्र डेढिया ने कहा कि मरीजों को अस्पताल से स्थानांतरित कर दिया गया था क्योंकि ये धुएं से भर गया था।
हर्निया के ऑपरेशन के बाद पारख अस्पताल में एडमिट शेखर पोंगुरलेकर ने बताया कि, उन्हें उनकी पत्नी ने अस्पताल से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग लगने से पहले तेज आवाज हुई थी। कई मरीजों को अस्पताल की सामने वाली बिल्डिंग की लॉबी में जाकर शरण लेनी पड़ी। अस्पताल के अन्य मरीज ने बताया कि, अस्पताल में धुंआ भरा होने के कारण मैं बहुत डर गया था। मैं सहारा लेकर नीचे उतरा... मुझे समझ नहीं आ रहा था कि, अब मैं कहां जाऊंगा।
इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे के शिरूर शहर के भीमा कोरेगांव इलाके के पास एक एयर फिल्टर कंपनी में भी आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम में लगी हुई हैं। इस हादसे में भी दो कर्मचारी घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications