26 साल की लड़की ने 55 साल के प्रेमी से किया ब्रेकअप, बौखलाए आशिक ने काट दी उंगलियां

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला किया। आरोपी की पूर्व प्रेमिका ने एक साल पहले सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए थे, जिसके चलते आरोपी ने गुस्से में आकर प्रेमिका पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ब्रेकअप सहन नहीं होने की वजह से प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर खूनी हमला कर दिया था। आरोपी 55 साल का है और लड़की की उम्र 26 साल है। यह मामला सिंहगड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

8 साल से दोनों का था रिलेशनशिप

8 साल से दोनों का था रिलेशनशिप

इस मामले में पीड़िता मोहिनी ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मण धाडवे को गिरफ्तार किया है। मोहिनी ठाकुर पुणे में रहती है। आरोपी पुणे के हवेली इलाके में रहता है। महिला और आरोपी का 8 साल से प्रेम संबंध था, लेकिन 1 साल पहले महिला ने ब्रेकअप कर लिया था। आरोपी महिला को पाने के लिए हर कोशिश कर रहा था। जब महिला आरोपी के पास वापस नहीं गई तो महिला को सबक सिखाने के लिए उसपर हमला कर दिया। महिला का खुद का ब्यूटी पार्लर है और आरोपी एक उद्योजक है।

कंपनी में हुई दोस्ती फिर हो गया था प्यार

कंपनी में हुई दोस्ती फिर हो गया था प्यार

आरोपी की एक छोटी सी कंपनी है। कंपनी में कार्य के दौरान महिला और शख्स के बीच दोस्ती हुई थी और यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। महिला अविवाहित है जबकि आरोपी शादीशुदा है। दोनों 8 साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन एक साल पहले युवती ने आरोपी से ब्रेकअप कर लिया था।

लड़की की काट दी उंगलियां

लड़की की काट दी उंगलियां

आरोपी महिला से बार-बार मिलने की कोशिश और बात करने की कोशिश करता था। लेकिन, महिला उसे किसी तरह का भाव नहीं देती थी। जिससे आरोपी काफी नाराज था। आरोपी ने महिला को एक ब्यूटी पार्लर भी खोलकर दिया था। ब्रेकअप होने के बाद महिला ने अपना ब्यूटी पार्लर दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था। मंगलवार रात पुणे के नांदेड फाटा में यह हमला किया, जब महिला अपनी बाइक से घर वापस जा रही थी। महिला का रास्ता रोककर चाकू से वार किया, इस हमले में महिला की हाथों की अंगुलियां कटकर सड़क पर गिर गई थी। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी की इस योजना से 'नागपुर' बनेगा फूड हब, मिलेंगे 30 लाइसेंस हर दिन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+